Assam Land Record 2024: Dharitree, NOC, Bhunaksha, Dag Number & App
यदि आप असम के निवासी हैं और अपनी भूमि से संबंधित सभी जानकारी को घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से देखना चाहते हैं, तो आप Assam Land Record Portal पर विजिट कर सकते हैं। असम सरकार ने अपने राज्य के सभी नागरिकों को जमीन से संबंधित सभी जानकारी देने के लिए असम भूलेख पोर्टल या असम लैंड रिकॉर्ड पोर्टल को जारी किया है। राज्य के जमीन संबंधी तमाम दस्तावेज जैसे खसरा, खतौनी, जमाबंदी, आदि की जानकारी आपको इसी पोर्टल पर मिल जाएगी। अपनी जमीन से जुड़ी सभी जानकारी को जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े। आगे हमने भूमि को देखने, जमीन का सर्वे नंबर जानने, असम भूलेख जमाबंदी देखने, जैसी सभी प्रक्रियाओं को विस्तार से बताया है। Assam Orunodoi Scheme Assam Sarkari Yojana List Assam Land Record 2024 असम सरकार ने लैंड रिकॉर्ड असम के लिए एक पोर्टल की शुरुआत की थी। जिसका नाम धरित्री पोर्टल (Dharitree Portal) या असम भूलेख पोर्टल रखा गया। सरकारी भाषा में इसे एकीकृत भूमि अभिलेख प्रबंधन प्रणाली (Integrated Land Records Management System) अर्थात ILRMS भी कहा जाता है। इस Assam Land Record Online के माध्यम से असम का कोई भी नागरिक अपनी भूमि से संबंधित सभी प्रकार के वितरण जैसे- खसरा, खतौनी, जमाबंदी, भूलेख, आदि को घर बैठे मोबाइल के माध्यम से देख सकता है। यह पोर्टल लोगों को भूमि की स्वामित्व और भूमि के असली मालिक की पूरी जानकारी देता है। वर्तमान समय डिजिटाइजेशन का है, जिस कारण सभी सरकारी दस्तावेजों को ऑनलाइन किया जा रहा है। यह पूरी व्यवस्था नागरिकों को सहूलियत प्रदान करने और कागजी कार्यवाही को कम करने के लिए की जा रही है। सभी राज्यों की सरकारें अपने राज्य के अधिकांश कार्य ऑनलाइन माध्यम से ही करवा रही हैं। ऐसे में असम सरकार ने भूमि संबंधी सभी प्रणालियों को ऑनलाइन किया है। क्योंकि अब मोबाइल और इंटरनेट कनेक्टिविटी की पहुंच गांव तक हो गई है इसीलिए ग्रामीण क्षेत्र का कोई भी निवासी अपने मोबाइल के माध्यम से इन सभी जानकारी तक आसानी से पहुंच सकेगा । Assam Land Record 2024: Overview आर्टिकल का नाम Assam Land Record किसने शुरू किया असम सरकार ने वर्ष 2024 योजना का उद्देश्य असम के सभी नागरिकों को घर बेठे जमीन से सम्बंधित सभी जानकारी प्रदान करना। लाभार्थी असम के सभी नागरिक आवेदन का तरीका ऑनलाइन तथा ऑफलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://ilrms.assam.gov.in/ Assam Land Record Portal के माध्यम से दी जाने वाली सेवाएं आप किसी भूमि के खिलाफ आपत्ति आज का दर्ज कर सकते हैं। पोर्टल पर असम भूलेख जमाबंदी को देख सकते हैं। असम भूलेख पर अपने लैंड रिकॉर्ड की वर्तमान स्थिति देख सकते हैं। अपनी चल संपति के ट्रांसफर के लिए NOC जारी करवाना। Assam Land Record NOC Status, वैधता, तथा उसके विस्तार के लिए आवेदन प्रक्रिया आदि की सुविधा। NOC को डाउनलोड करना। अगर आपकी भूमि पर कोई आपत्ति है तो उसका उत्तर भी ऑनलाइन दिया जा सकता है। अपने भूमि रिकॉर्ड को ऑनलाइन अपडेट करने की व्यवस्था। असम लैंड रिकॉर्ड पोर्टल या Dharitree Assam Land Record Portal पर मिलने वाली जानकारी Assam Land Record Dharitri पर मिलने वाली जानकारी निम्नलिखित है: पृथ्वी का क्षेत्रफल। मिट्टी का प्रकार। सिंचाई का प्रकार। जमीन का सर्वे नंबर। उत्परिवर्तन संख्या। स्वामित्व में परिवर्तन की जानकारी। भू नक्शा की जानकारी आदि । Assam Land Record Portal के लाभ सभी दस्तावेजों का डिजिटाइजेशन हो जाने से नागरिकों को कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अपनी भूमि से संबंधित किसी भी जानकारी को घर बैठे मोबाइल के माध्यम से देखा जा सकेगा। भूमि पर होने वाले अवैध कब्जों से बचा जा सकेगा। ऑनलाइन प्रक्रिया भूमि के मालिकों को लैंड रिकॉर्ड से संबंधित होने वाले सभी कानूनी झंझटों से बचाती है। यदि कोई सरकारी संपत्ति पर कब्जा करना चाहता है तो उसे पर नकेल कसी जा सकती है। Assam Land Record Jamabandi पर e-District Portal के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है। Assam Land Record पर भूमि अभिलेख अर्थात लैंड रिकॉर्ड को कैसे देखें? लैंड रिकॉर्ड को ऑनलाइन देखने या जांच करने के लिए सबसे पहले आपको Assam Land Record Portal पर जाना होगा। यहां होम पेज पर नीचे की तरफ आपको Other Services का एक सेगमेंट दिखाई देगा। यहां आपको जमाबंदी के लिंक पर CLICK करना होगा। अब आपकी स्क्रीन पर नया पेज आ जाएगा, जहां आपको अपने जिले, सर्कल, गांव या टाउन का चयन करना है। सभी चीजों का चयन करने के बाद नए पेज पर आपसे Dag नंबर मांगा जाएगा। इसके अलावा आप पट्टा नंबर या पट्टेदार के नाम से भी भूमि अभिलेख चेक कर सकते हैं। यदि आप पट्टा नंबर से भूमि अभिलेख चेक करना चाहते हैं तो Search by Patta Number पर CLICK कर दें, और यदि पट्टेदार के नाम से सर्च करना चाहते हैं तो Search by Pattadar Name पर CLICK कर दें। इसके बाद मांगी गई जानकारी को दर्ज करके दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करें। सभी जानकारी दर्ज करते ही आपके सामने पट्टेदार का नाम तथा पट्टा नंबर के कुछ उदाहरण आ जाएंगे। आपका संबंध जिस पट्टा नंबर या पाटीदार के नाम से है उसे पर CLICK करके आप अपने लैंड रिकॉर्ड की पूरी जानकारी ले सकते हैं। Dharitri Assam Land Record की जानकारी को ऑफलाइन प्राप्त करने की प्रक्रिया यदि आप अपने लैंड रिकॉर्ड को ऑफलाइन माध्यम से देखना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने क्षेत्र के सर्किल कार्यालय या तहसील में संपर्क करें। यहां पर आपको एक आवेदन फॉर्म भरना होगा। इसके बाद आवेदन के आवाज में मांगे गए शुल्क को जमा कर दें। आवेदन फार्म जमा होने पर अधिकारी द्वारा आपके भूमि अभिलेख की पूरी जानकारी आपको दे दी जाएगी । असम लैंड रिकॉर्ड पोर्टल पर भू नक्शा देखने की प्रक्रिया इसके लिए सबसे पहले असम भूलेख पोर्टल अर्थात ILRMS के ऑफिशल पोर्टल पर जाएं। होम पेज पर आपको FOR CITIZEN नाम से एक CITIZEN कॉर्नर दिखाई देगा। इस कॉर्नर में BHUNAKSHA के सेक्शन में जाकर Visit Now पर CLICK कर दें। अगले पेज पर आपको अपने जिला का चयन करना होगा। जिला का चयन करने के बाद Procced पर CLICK कर दें। अब आपको अपने सब डिवीजन, सर्कल, मौजा या परगना, लॉट नंबर, गांव आदि का चयन करना है। … Read more