Berojgari Bhatta Yojana Rajasthan 2024: Eligibility, Documents, Benefits, Apply Online & Status

Berojgari Bhatta Yojana Rajasthan

राजस्थान के ऐसे युवा जो ठीक-ठाक पढ़ाई करने के बावजूद अभी तक बेरोजगारी की स्थिति से जूझ रहे हैं, उनके लिए सरकार एक बहुत अच्छी खबर लेकर आई है। राजस्थान सरकार ऐसे पढ़े लिखे बेरोजगार युवकों तथा युवतियों के लिए 4000 रुपए तथा 4500 रुपए तक का बेरोजगारी भत्ता दे रही है। इस योजना का नाम बेरोजगारी भत्ता योजना राजस्थान (Berojgari Bhatta Yojana Rajasthan) है। जो बेरोजगार लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान कर उनको नौकरी ढूंढने में सक्षम बनाने तथा उनके कौशल विकास पर काम कर रही है। यदि आप इस बेरोजगारी भत्ता योजना के अन्य सभी लाभों तथा आवेदन प्रक्रिया को जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें। CM Kisan Shiksha Protsahan Yojana Rajasthan Free Food Packet Yojana  Mukhyamantri Nishulk Dava Yojana Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana बेरोजगारी भत्ता योजना राजस्थान क्या है? (Berojgari Bhatta Yojana Rajasthan Kya Hai?) राजस्थान सरकार ने अपने राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को डायरेक्ट वित्तीय सहायता देने के लिए राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना (Berojgari Bhatta Yojana Rajasthan) की शुरुआत की थी। जिसके माध्यम से बेरोजगार पुरुषों को 3000 रुपए प्रति महीने के हिसाब से बेरोजगारी भत्ता दिया जाता था। यह भत्ता महिलाओं तथा ट्रांसजेंडर लोगों के लिए 3500 रुपए प्रति महीने था। बाद में सरकार ने इसमें 1000 रुपए की बढ़ोतरी करके इस भत्ते की राशि को क्रमशः 4000 रुपए तथा 4500 रुपए कर दिया। इस प्रकार वर्तमान समय में बेरोजगार युवकों को 4000 रुपए प्रति महीने तथा युवतियों और ट्रांसजेंडर समुदाय के बेरोजगार लोगों को 4500 रुपए प्रति महीने दिए जाते हैं। एक ऐसा राज्य जहां बेरोजगारी की दर वर्ष 2023 में लगभग 26.35% थी, वहां इस तरह की योजनाओं का लागू होना बहुत ही जरूरी भी है। क्योंकि नौकरियों की संख्या, जनसंख्या वृद्धि दर के हिसाब से लगातार कम हो रही है। ऐसे में Berojgari Bhatta Yojana Rajasthan 2024 के युवाओं को नौकरी ढूंढने में मदद करने से लेकर उनकी कुछ बुनियादी जरूरत को पूरा करेगी। प्रत्येक पात्र बेरोजगार युवा को इस योजना का लाभ 2 साल तक दिया जाएगा । Berojgari Bhatta Yojana Rajasthan 2024: Overview आर्टिकल का नाम  Rajasthan Berojgari Bhatta Yojana किसने शुरू किया राजस्थान सरकार ने वर्ष 2024 योजना का उद्देश्य राज्य के बेरोजगार युवाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना। लाभार्थी राजस्थान के बेरोजगार युवा आवेदन का तरीका ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://employment.livelihoods.rajasthan.gov.in/ बेरोजगारी भत्ता योजना राजस्थान के लिए पात्रता (Berojgari Bhatta Yojana Rajasthan Eligibility) आवेदक को राजस्थान का निवासी होना चाहिए। लाभ देने के लिए आवेदक को कम से कम 12वीं पास होना अनिवार्य है तथा इसके बाद वह किसी डिग्री यह डिप्लोमा कोर्स के लिए अध्यनरत हो। आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। परिवार की वार्षिक आय 3 लाख से अधिक ना हो। एक परिवार से अधिकतम दो सदस्य ही इस योजना का लाभ ले सकेंगे। आवेदक के पास भारतीय स्टेट बैंक में अकाउंट होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक हो। राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज (Berojgari Bhatta Yojana Rajasthan Document List) आधार कार्ड या कोई अन्य पहचान पत्र जन आधार कार्ड निवास प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र शैक्षणिक योग्यता दस्तावेज जैसे- मार्कशीट SSO आईडी बैंक खाता पासबुक मोबाइल नंबर पासपोर्ट साइज फोटो  बेरोजगारी भत्ता योजना राजस्थान के लाभ तथा विशेषताएं (Berojgari Bhatta Yojana Rajasthan Benefits & Key Feature) यह योजना प्रत्येक पात्र बेरोजगार पुरुष को 4000 रूपए प्रति महीना तथा महिला एवं ट्रांसजेंडर समुदायों को 4500 रुपए प्रति महीना की धनराशि प्रदान करती है। यह समस्त धनराशि प्रत्येक लाभार्थी के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाती है। योजना का लाभ लाभार्थी केवल 2 साल तक ले सकेंगे। बेरोजगारी भत्ता योजना से बेरोजगार युवाओं का मानसिक तनाव कम होगा। रोजगार न मिलने की स्थिति में यह योजना बेरोजगार लोगों की आर्थिक तथा सामाजिक स्थिति में सुधार करेगी। इसके माध्यम से सभी पात्र लोगों को 3 महीने का कौशल प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके साथ ही यह योजना कई कंपनियों में Internship का मौका भी देती है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सभी लाभार्थियों को सर्टिफिकेट या प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। बेरोजगारी भत्ता योजना राजस्थान के लिए आवेदन कैसे करें? (Berojgari Bhatta Yojana Rajasthan Apply Online) Rajasthan Berojgari Bhatta Yojana 2024 का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करना होगा इसके लिए- सबसे पहले कौशल, रोजगार और उद्यमिता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। जिसका लिंक ऊपर टेबल में दिया है। होम पेज पर आपको नीचे की तरफ Job Seeker का Segment दिखाई देगा। इस Segment में Apply for Unemployment Allowance के ऑप्शन पर CLICK कर दें। यदि ऐसा कोई ऑप्शन अभी नहीं मिल रहा है तो ऐसा हो सकता है कि कुछ समय के लिए आवेदन बंद कर दिए गए हो, लेकिन इसे दोबारा जरूर शुरू किया जाएगा। इसके बाद अगले पेज पर आपको अपनी SSO आईडी और पासवर्ड को दर्ज करना होगा। आईडी पासवर्ड दर्ज करने के पश्चात दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करें और लॉग इन पर CLICK कर दें। अब अगले पेज पर Employment Application पर CLICK करें। CLICK करते ही आपके सामने राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना का फॉर्म आ जाएगा। इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करें और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें। अंत में सबमिट बटन पर CLICK कर दें। इस तरह आप राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए आवेदन कर पाएंगे Note- इसके अलावा आप जॉब सीकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म को भरकर उसकी रजिस्ट्रेशन आईडी का उपयोग करके SSO पोर्टल के माध्यम से Unemployment Allowance अर्थात बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार इन दोनों प्रक्रिया में से किसी एक का प्रयोग कर सकते हैं। अपने आवेदन की स्थिति कैसे देखें? (Berojgari Bhatta Yojana Rajasthan Status Check) योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करना होगा इसके लिए- आवेदन की स्थिति देखने के लिए कौशल, रोजगार और उद्यमिता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर जॉब सीकर वाले क्षेत्र में Unemployment Allowance पर CLICK कर दें। CLICK करते ही ड्रॉप डाउन मेनू में Check Status का विकल्प मिलेगा, जिस पर CLICK कर दें। अब नए पेज पर आपको अपना जॉब सीकर … Read more

Krishi Rakshak Portal & Helpline 2024: कृषि रक्षक पोर्टल तथा हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करें

Krishi Rakshak

अगर आप चाहते हैं कि आपको प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जैसी तमाम कृषि बीमा योजनाओं की जानकारी एक ही जगह मिल जाए, तो आपको सरकार द्वारा शुरू की गई कृषि रक्षक पोर्टल (Krishi Rakshak Portal) को जरूर समझना चाहिए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, जिसके तहत लाभार्थी फसल की क्षति होने पर 2 लाख तक का बीमा कवर दिया जाता है, में बहुत सारी कमियां और गड़बड़ी देखने को मिल रही है। सरकार ने इन सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए और सभी लाभार्थियों को शिकायत दर्ज कराने के लिए Krishi Rakshak Portal और एक हेल्पलाइन नंबर लॉन्च किया है। Krishi Rakshak Portal के बारे में अधिक जानने तथा हेल्पलाइन नंबर और पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करने के लिए इस आर्टिकल में अंत तक बन रहे। PM Kisan FPO Yojana  Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana  Mukhyamantri Sukha Rahat Yojana PM Kisan Beneficiary Status कृषि रक्षक पोर्टल क्या है? (Krishi Rakshak Portal Kya Hai?) कृषि रक्षक पोर्टल, लोगों को घर बैठे अपने मोबाइल फोन के माध्यम से पीएम फसल बीमा योजना जैसी कई कृषि संबंधी बीमा योजना की जानकारी देने तथा शिकायत दर्ज करने का एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। इसके माध्यम से कोई भी लाभार्थी प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना में हो रही गड़बड़ी, किस्तों को लेकर आ रही दिक्कतें, तथा लाभ की राशि के कम होने की स्थिति में शिकायत दर्ज कर सकेंगे। Krishi Rakshak Portal के लांच होने के साथ ही सरकार ने एक हेल्पलाइन नंबर 14447 जारी किया है। इसको कृषि रक्षक पोर्टल हेल्पलाइन नंबर कहा जा रहा है। किसान चाहे तो इस टोल फ्री नंबर पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना क्या है? (Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana Kya Hai?) भारत सरकार 2015 के बाद से ही लगातार किसानों को सशक्त बनाने और उनकी आय को दुगना करने के लिए काम कर रही है। इसी क्रम में वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लागू किया गया था। यह योजना प्रत्येक पात्र लाभार्थी को 2 लाख रूपए तक का फसल बीमा प्रदान करती है। इसके लिए प्रीमियम का कुछ हिस्सा सरकार द्वारा दिया जाता है तथा कुछ हिस्सा लाभार्थी स्वयं देता है। लेकिन काफी समय से पीएम किसान बीमा योजना को लेकर किसानों की तरफ से शिकायतें आ रही हैं। किसानों के अनुसार उन्हें मुआवजे की राशि सही समय पर नहीं मिल पाती और यदि मिलती भी है तो वह पर्याप्त नहीं है अर्थात कम राशि दी जाती है। इन्हीं सब समस्याओं का समाधान करने के लिए सरकार ने कृषि रक्षक पोर्टल हेल्पलाइन नंबर 14447 को जारी किया है। Krishi Rakshak Portal 2024: Overview आर्टिकल का नाम  Krishi Rakshak Portal and Helpline किसने शुरू किया केंद्र सरकार ने वर्ष 2024 योजना का उद्देश्य प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में हो रही दिक्कतों का समाधान करना। लाभार्थी सभी किसान शिकायत का तरीका ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://www.pmfby.gov.in/ कृषि रक्षक पोर्टल तथा हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करने की पात्रता (Eligibility to Register Complaint on Krishi Rakshak Portal and Helpline Number) इसमें केवल प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने वाले या लाभ लेने वाले से संबंधित कोई भी व्यक्ति शिकायत को दर्ज कर सकता है, Krishi Rakshak Portal में लॉगिन कर सकता है । Krishi Rakshak Portal के माध्यम से शिकायत दर्ज कैसे करें? (Krishi Rakshak Portal Complaint) यदि आप अपनी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में हो रही गड़बड़ियों को लेकर शिकायत दर्ज करना चाहते हैं। तो इसके लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें- सबसे पहले प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं। क्योंकि वहीं से आपको कृषि रक्षक पोर्टल का लिंक मिलेगा। अब होम पेज पर कई विकल्प दिए होंगे जिनमें से Krishi Rakshak वाले लिंक पर CLICK कर दें। CLICK करते ही आप सीधा Krishi Rakshak Portal के मुख्य पेज पर भेज दिए जाएंगे। इस पेज पर आपको अपने User name और Password का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। यह User name और पासवर्ड, फसल बीमा योजना में आवेदन करते वक्त मिला होगा। दोनों चीजों को दर्ज करने के बाद नीचे दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करें और अंत में Login पर CLICK कर दें। Login करने के बाद आप Krishi Rakshak Portal के मुख्य डैशबोर्ड पर पहुंच जाएंगे। अब आपको अपनी समस्या के प्रकार को चुनना होगा। आप समस्या के बारे में विस्तार से बता सकते हैं और इसके बाद अन्य जानकारी को दर्ज करते हुए शिकायत दर्ज करें या सबमिट पर CLICK कर दें। इस तरह आप प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में हो रही गड़बड़ियों को लेकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं । कृषि रक्षक हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से शिकायत दर्ज कैसे करें? (Krishi Rakshak Portal Helpline & Complaint) कृषि रक्षक हेल्पलाइन नंबर एक टोल फ्री नंबर है, जिसका उपयोग करके कोई भी संबंधित व्यक्ति शिकायत दर्ज कर सकता है। आपको बस 14447 पर कॉल करनी होगी। अब किसी अधिकारी द्वारा आपसे संबंधित समस्या को पूछा जाएगा। अधिकारी को अपनी शिकायत से संबंधित पूरी जानकारी दें, साथ ही दस्तावेजों की भी जानकारी दें। इसके बाद आपको एक शिकायत नंबर या रेफरेंस नंबर दिया जाएगा। उसको संभाल कर रखें। शिकायत दर्ज होने के बाद आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। कुछ ही दिनों में आपकी समस्या को सुलझा दिया जाएगा। यदि ऐसा नहीं होता है तो आप दोबारा शिकायत दर्ज कर सकते हैं। और यदि आपने प्रधानमंत्री फसल बीमा के लिए आवेदन नहीं किया है तो नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में आवेदन कैसे करें? (Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana Apply Online) इसके लिए सबसे पहले प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर दिए गए ऑप्शन में से Farmer Corner के विकल्प को चुने। अगले पेज पर आप Login for Farmer या फिर Guest Farmer में से एक विकल्प को चुनकर आगे बढ़े। यदि इस पोर्टल पर आपका कोई अकाउंट नहीं बना है, तो Guest Farmer पर CLICK करें। इसके बाद एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म आ जाएगा। जिसमें मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करके नीचे दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करें। अंत में Create User पर CLICK कर दें। अब आपको दोबारा से Login for Farmer … Read more

CM Kisan Shiksha Protsahan Yojana 2024: राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के किसानों को निशुल्क शिक्षा प्रोत्साहन

CM Kisan Shiksha Protsahan Yojana

राजस्थान सरकार, अपने राज्य के कम आय वर्ग के लघु, सीमांत और बटाईदार किसानों तथा खेतिहर श्रमिकों के बच्चों के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन तक की शिक्षा मुफ्त में उपलब्ध करने के लिए एक योजना पर काम कर रही है। इस योजना का नाम है CM Kisan Shiksha Protsahan Yojana, जिसमें पात्र किसान और श्रमिकों के बच्चों को KG से लेकर PG (पोस्ट ग्रेजुएशन) तक की फ्री शिक्षा प्रदान की जाएगी। 1 जुलाई से नए सत्र की शुरुआत होने पर इस CM Kisan Shiksha Protsahan Yojana 2024 को पूरे राज्य में लागू कर दिया जाएगा। यदि आप ऐसे ही किसी वर्ग से संबंधित हैं और सीएम किसान शिक्षा प्रोत्साहन योजना का लाभ लेकर अपने बच्चों के भविष्य को बेहतर करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में दी गई जानकारी को अंत तक पढ़ें। 7 Nishchay Yojana 2024  Mukhyamantri Nishulk Dava Yojana  Raj Kisan Sathi Portal Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana सीएम किसान शिक्षा प्रोत्साहन योजना क्या है? (CM Kisan Shiksha Protsahan Yojana Kya Hai?) राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल ने अपने अंतरिम बजट में CM Kisan Shiksha Protsahan Yojana की घोषणा की। जिसके तहत राज्य के वंचित वर्ग, अल्प आय वर्ग, लघु सीमांत किसान, बटाईदार किसान और खेतिहर श्रमिकों के बच्चों के लिए KG से लेकर PG तक की निशुल्क शिक्षा का प्रावधान किया है। राजस्थान सरकार ने इस योजना के लागू होने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब केवल 1 जुलाई 2024 का इंतजार करना शेष है। क्योंकि इसी तारीख से नए सत्र की शुरुआत के साथ इस योजना को लागू कर दिया जाएगा। अधिकांशताः ऐसा देखा गया है कि छोटे किसान, बटाईदार किसान और श्रमिकों के बच्चों को पर्याप्त शिक्षा नहीं मिल पाती। वे सरकारी खर्च पर प्राथमिक शिक्षा के लिए तो सोच पाते हैं लेकिन इससे आगे का नहीं। इसका परिणाम यह होता है कि उनके बच्चों को भी उनके साथ मजदूरी या खेती किसानी में लगना पड़ता है। और इस तरह किसान का बच्चा किसान और श्रमिक का बच्चा श्रमिक जैसी परंपरा बन जाती है। Mukhyamantri Kisan Shiksha Protsahan Yojana 2024 इसी व्यवस्था को दुरुस्त करेगी। यह न केवल प्राथमिक शिक्षा को फ्री करती है बल्कि प्राथमिक शिक्षा के बाद भी पोस्ट ग्रेजुएशन तक कोई भी पात्र विद्यार्थी अपनी पढ़ाई बिना किसी तनाव के कर सकता है। CM Kisan Shiksha Protsahan Yojana 2024: Overview आर्टिकल का नाम  CM Kisan Shiksha Protsahan Yojana किसने शुरू किया राजस्थान सरकार ने वर्ष 2024 योजना का उद्देश्य राज्य के वंचित वर्ग, अल्प आय वर्ग, लघु सीमांत किसान, बटाईदार किसान और खेतिहर श्रमिकों के बच्चों को मास्टर डिग्री तक निशुल्क शिक्षा प्रदान करना। लाभार्थी राजस्थान के सभी सम्बंधित परिवार आवेदन का तरीका ऑनलाइन या ऑफलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://education.rajasthan.gov.in/ सीएम किसान शिक्षा प्रोत्साहन योजना के के लाभ तथा विशेषताएं (CM Kisan Shiksha Protsahan Yojana Benefits & Key Feature) इसमें गरीब खेतीहर मजदूर, किसानों के बच्चों को फ्री शिक्षा दी जाएगी। कोई भी पात्र विद्यार्थी KG से लेकर मास्टर डिग्री तक की पढ़ाई मुफ्त में कर सकेंगे। CM Kisan Shiksha Protsahan Yojana Rajasthan के माध्यम से किसानों तथा इन मजदूरों के बच्चे बिना किसी आर्थिक तंगी के उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। इसका लाभ केवल उन्हीं छात्राओं को दिया जाएगा जो सरकारी विद्यालय या राज्य की महाविद्यालय में अध्यनरत है। योजना में किसी को डायरेक्ट वित्तीय सहायता प्रदान नहीं की जाएगी। बल्कि पढ़ाई का सारा खर्च राज्य कोष द्वारा माफ कर दिया जाएगा। अब राजस्थान के किसी भी गरीब बच्चों की पढ़ाई अधूरी नहीं रहेगी। सीएम किसान शिक्षा प्रोत्साहन योजना के लिए पात्रता (Chief Minister Kisan Shiksha Protsahan Yojana) योजना का लाभ केवल राजस्थान के मूल निवासियों को ही दिया जाएगा। केवल लघु, सीमांत तथा बटाईदार किसान और श्रमिकों के बच्चे ही इस योजना के लिए पात्र हैं। बच्चों के अभिभावक की वार्षिक आय 2.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। पहले से अध्यनरत छात्र-छात्राओं को योजना में तभी शामिल किया जाएगा जब वह किसी सरकारी विद्यालय या महाविद्यालय में अध्यनरत हैं । आवश्यक दस्तावेज (Mukhyamantri Kisan Shiksha Protsahan Yojana Document List) बच्चे और माता-पिता का आधार कार्ड राशन कार्ड निवास प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र मनरेगा जॉब कार्ड या श्रमिक कार्ड बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र शैक्षणिक दस्तावेज (यदि हो तो) मोबाइल नंबर पासपोर्ट साइज फोटो मुख्यमंत्री किसान शिक्षा प्रोत्साहन योजना में आवेदन कैसे करें? (Mukhyamantri Kisan Shiksha Protsahan Yojana Apply Online) यदि आप राजस्थान सरकार की इस शिक्षा प्रोत्साहन योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो अभी आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि अभी इसे लागू करने की घोषणा की गई है, जबकि लागू नहीं किया गया है। योजना के लागू होने पर आवेदन प्रक्रिया कुछ इस तरह रहेगी- सबसे पहले आपको CM Kisan Shiksha Protsahan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां होम पेज पर योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन का विकल्प मिल जाएगा। इस विकल्प पर CLICK करके आगे बढ़ना होगा और आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज करना होगा। आवेदन फॉर्म भर जाने के पश्चात जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें। अंत में सबमिट पर CLICK कर दें। Note: Rajasthan Kisan Shiksha Protsahan Yojana को उच्च शिक्षा विभाग द्वारा राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्यों के माध्यम से निगरानी तंत्र में रखा जाएगा। इसके लिए प्रवेश नीति 2024-25 में सभी आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। योजना के लागू होने तक अर्थात 1 जुलाई 2024 तक सभी पात्र लाभार्थियों को इंतजार करना होगा। क्योंकि इसके आवेदन करने, पात्रता संबंधी मानकों को और ढंग से जानने तथा अन्य लाभों को समझने के लिए विस्तृत जानकारी योजना के लागू होने पर ही जारी की जाएगी। इसके अलावा आप यहाँ क्लिक करके पूर्व में जारी किए गए नोटिफिकेशन के माध्यम से अन्य जानकारी ले सकते हैं।

UP Ration Card List 2024: उत्तर प्रदेश राशन कार्ड की पात्रता सूची में अपना नाम देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

UP Ration Card List

भारत में राशन कार्ड एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज है, खासकर ऐसे लोगों के लिए जो लोग गरीबी रेखा से नीचे के वर्ग में आते हैं। सभी राज्य सरकारों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश सरकार भी अपने राज्य के नागरिकों को राशन कार्ड की मदद से कम मूल्य वाले राशन के साथ-साथ कई अन्य सुविधाएं भी देती है। इसीलिए यह जरूरी हो जाता है कि समय-समय पर UP Ration Card List 2024 को अपडेट किया जाता रहे। क्योंकि सरकार इस सूची से अपात्र लोगों को हटाती है, और नए आवेदको का नाम लिस्ट में शामिल कर नयी लिस्ट जारी करती है। हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने UP Ration Card List को जारी किया है। यदि आप इस लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी को अंत तक पढ़ें।  Ration Card List 2024  Ration Card Download  Digital Ration Card Ration Card Aadhaar Link UP Ration Card List क्या है? (UP Ration Card List Kya Hai?) भारत सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत देश के गरीब और वंचित लोगों को 35 किलो ग्राम मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराने का प्रावधान किया है। कोरोना महामारी के पश्चात सभी राज्यों की सरकार अपने यहां के गरीब लोगों को फ्री में राशन भी उपलब्ध करा रही है। इन सभी सुविधाओं को लेने के लिए राशन कार्ड की आवश्यकता पड़ती है। राशन कार्ड न केवल खाद्यान्न संबंधी वस्तु लेने के लिए जरूरी है बल्कि पीएम आवास योजना, स्वास्थ्य बीमा योजना, मनरेगा, एलपीजी सब्सिडी, जैसी कई कल्याणकारी योजनाओं के लिए राशन कार्ड आवश्यक है। उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के राशन कार्ड धारकों के लिए नई eKYC प्रणाली को भी लागू किया है। इस तरह जो भी पुराने राशन कार्ड धारक हैं वह eKYC के माध्यम से अपने राशन कार्ड को अपडेट कर रहे हैं। इन सभी लोगों के लिए यह आवश्यक हो जाता है कि वह UP Ration Card List में अपना नाम चेक कर ले। इसके साथ ही नए आवेदक जिन्होंने हाल ही में राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है उनका नाम भी यूपी राशन कार्ड लिस्ट में मिल जाएगा। लिस्ट में नाम शामिल होने का अर्थ होगा कि आपको सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। UP Ration Card List 2024: Overview आर्टिकल का नाम  UP Ration Card List 2024 जारीकर्ता उत्तर प्रदेश सरकार वर्ष 2024 योजना का उद्देश्य राज्य के वंचित वर्ग, अल्प आय वर्ग, तथा सभी गरीब नागरिकों को कम मूल्य वाला खाद्यान्न उपलब्ध करना। लाभार्थी BPL तथा APL परिवार सूची देखने का तरीका ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://nfsa.gov.in/ https://fcs.up.gov.in/ यूपी राशन कार्ड के लाभ (UP Ration Card List Benefits) राशन कार्ड देश में भुखमरी काम करने का एक महत्वपूर्ण साधन है इसके तहत हर महीने 35 किलोग्राम गेहूं चावल जैसे खाद्यान्नों के अतिरिक्त अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं राशन कार्ड के प्रकार के हिसाब से मिलने वाले खाद्यान्न की मात्रा अलग-अलग रहती है यह गरीब तथा गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले सभी नागरिकों के लिए एक जरूरी पहचान दस्तावेज है। यूपी राशन कार्ड बनवाने के लिए पात्रता (FCS UP Ration Card List Ke liye Eligibility) आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी हो आवेदनकर्ता की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए परिवार की सालाना आय 2 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए यदि आवेदनकर्ता का नाम पर किसी अन्य राशन कार्ड में शामिल है तो वह नए राशन कार्ड के लिए पात्र नहीं होगा । आवश्यक दस्तावेज (UP Ration Card List Aane Ke liye Document List) आवेदनकर्ता तथा परिवार में शामिल अन्य सदस्यों के आधार कार्ड आय प्रमाण पत्र निवास प्रमाण पत्र बिजली का बिल यदि हो तो आधार से लिंक बैंक खाते की पासबुक मोबाइल नंबर पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ UP Ration Card List में अपना नाम कैसे देखें? कोई भी व्यक्ति UP Ration Card List 2023 – 24 में अपना नाम दो तरह से देख सकता है। दोनों प्रक्रियाएं ऑनलाइन है। पहले तरह से लिस्ट देखने के लिए इन स्टेप को फॉलो करें – UP Ration Card List 2023 में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट के होम पेज पर आपको Ration Card का एक विकल्प मिलेगा इस विकल्प पर CLICK कर दें। अब राशन कार्ड के ड्रॉप डाउन मेनू में Ration Card Details On State Portal के विकल्प पर CLICK कर दें। अगले पेज पर आपको सभी राज्यों की सूची मिल जाएगी इनमें से उत्तर प्रदेश को खोज कर उसे पर CLICK कर दें। जैसे भी आप उत्तर प्रदेश के लिंक पर CLICK करेंगे वैसे ही आपको उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर पहुंचा दिया जाएगा। यदि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा का पोर्टल किसी कारणवश नहीं खुल पा रहा है तो आप इस लिंक पर (https://fcs.up.gov.in/) CLICK करके उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर डायरेक्ट पहुंच सकते हैं। यहां होम पेज पर दाएं तरफ “राशन कार्ड की पात्रता सूची” नाम से एक लिंक मिलेगा इस लिंक पर CLICK कर दें। अब आपकी स्क्रीन पर जिले के अनुसार एक सूची आ जाएगी। इस सूची में से आप जिस जिले से संबंधित है उसको खोज कर उसे पर CLICK कर दें। अब आपके जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित जितने भी ब्लॉक हैं उनकी लिस्ट आ जाएगी। इसमें से आपका संबंध जी भी ब्लॉक से है उसे लिंक पर CLICK कर दें। अब यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर आपने किसी टाउन पर CLICK किया है तो तुरंत आपके यहां कोटा डीलर अर्थात राशन डीलर की लिस्ट आ जाएगी। और यदि किसी ब्लॉक का चयन किया है तो सभी ग्राम पंचायत की सूची खुल जाएगी। ग्राम पंचायत की सूची आने पर अपनी ग्राम पंचायत का चयन करें और उसे पर CLICK कर दें। जब आपके सामने कोटा डीलर अर्थात राशन कार्ड डीलर की लिस्ट आ जाए तो आपको अपने डीलर के सामने दी गई राशन कार्ड की संख्या पर क्लिक करना है। इस तरह आपकी स्क्रीन पर आपकी ग्राम पंचायत या टाउन से संबंधित जितने भी राशन कार्ड धारक हैं उनकी सूची आ जाएगी। यह सूची पूरी तरह से अपडेटेड है आप इसमें … Read more