UP E DISTRICT 2024: ई डिस्ट्रिक्ट यूपी (Online) जाति, आय, निवास, दिव्यांग & प्रमाण पत्र
नमस्कार दोस्तों MeriYojana.com में आप सभी का स्वागत है। आज हम अपने इस वेबसाइट पर आपको उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए UP E District Portal के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्धि करवाने वाले हैं। दोस्तों यह पोर्टल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जहां उत्तर प्रदेश सरकार विभिन्न प्रकार के विभागों की सारी सूचना नागरिकों तक उपलब्ध करवाती है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने का आसान तरीका उपलब्ध करवाया जा रहा है। यह पोर्टल विभिन्न प्रकार की सुविधाओं से लैस है जिसमें राशन कार्ड ,प्रमाण पत्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। आज हम इसी पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं के बारे में आपको विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाएंगे तो चलिए शुरू करते। Bhulekh UP UP Ration Card UP Bhagyalakshmi Yojana Manav Sampada UP Overview UP E District Portal पोर्टल उत्तर प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल (UP E District Portal) राज्य उत्तप्रदेश विभाग उत्तरप्रदेश के सम्पूर्ण सरकारी विभाग पोर्टल संचालन नैशनल इन्फॉर्मेशन सेंटर उद्देश्य सारी सरकारी सुविधाएं नागरिकों तक पोर्टल के माध्यम से पहुँचाना पोर्टल सुविधा विभिन्न प्रकार के सरकारी प्रमाण पत्र, पेंशन, सोशल सिक्योरिटी,राशन कार्ड, पोर्टल लाभ ऑनलाइन माध्यम से दस्तावेजीकरण लाभर्थी उत्तरप्रदेश के नागरिक पोर्टल स्थिति सक्रिय वेबसाइट Edistrict.up.nic.in UP E District Portal Kya Hai? भारत में डिजिटल क्रांति के अंतर्गत विभिन्न राज्यों में विभिन्न प्रकार के प्लेटफार्म नागरिकों की सुविधाओं के लिए शुरू किया जा रहे हैं। सरकार नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए इन प्लेटफार्म का गठन कर रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से विभिन्न प्रकार की सेवाएं देने के लिए UP E District Portal की शुरुआत की गई है। UP E District Portal उत्तर प्रदेश सरकार की एक क्रांतिकारी पहल है जिसके माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार विभिन्न प्रकार की सुविधा नागरिकों को उपलब्ध करवा रही है। UP E DISTRICT PORTAL के माध्यम से संपूर्ण राज्य में उत्तर प्रदेश के विभिन्न विभागों की सारी जरूरी सुविधाएं नागरिकों को घर बैठे उपलब्ध करवाने की कोशिश की जा रही है। इस पोर्टल के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के नागरिक अपने घर बैठे ही विभिन्न सरकारी सुविधाओं का लाभ लें। जहां उन्हें बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़े और ना ही उन्हें किसी प्रकार का कोई कष्ट हो। वही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया यह ई डीस्ट्रिक्ट पोर्टल यह सुनिश्चित करता है कि नागरिकों और सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता बनी रहे। जैसा कि हमने आपको बताया उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया यह UP E District Portal विभिन्न डिजिटल सेवाओं का एकछत्र स्थान है जहां पर नागरिकों को सरकार द्वारा शुरू की गई सभी सुविधाओं का लाभ करवाया जा रहा है । इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक राशन कार्ड और वहीं विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा नागरिक यहां से उत्तर प्रदेश के संपूर्ण राज्य में विभिन्न जिलों में चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं के बारे में भी विस्तृत रूप से जान सकते हैं। वहीं जरूरत पड़ने पर इस पोर्टल पर विभिन्न विभागों की शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं। UP E District Portal मुख्य तथ्य E District UP NIC portal उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसे नेशनल इनफॉर्मेटिव सेंटर के द्वारा बनाया गया है। इस पोर्टल को बनाने के पीछे उत्तर प्रदेश सरकार का मुख्य लक्ष्य यही है कि सभी नागरिकों को जरूरी सुविधाएं और सेवाएं आसानी से पहुंचाई जा सके। नागरिकों को किसी प्रकार की सरकारी सुविधा या सरकारी लाभ के लिए बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाने न पड़े वही सभी योजनाओं में पारदर्शिता बनी रहे और आवेदन स्थिति से लेकर प्रमाण पत्र डाउनलोड करने तक का सारा ब्यौरा आवेदक को e district up nic पोर्टल पर ही उपलब्ध करवाया जाए। UP E DISTRICT PORTAL की विशेषताएं UP E District Portal की विशेषताओं की यदि बात करें तो इस पोर्टल पर संपूर्ण सेवाओं को कंप्यूटराइज्ड माध्यम से नागरिकों तक उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस पोर्टल पर उपलब्ध सारी सुविधा नागरिकों को एकछत्र पहुंचाई जा रही है जहां नागरिकों को बार-बार अलग-अलग सरकारी दफ्तर में जाने से मुक्ति मिल जाती है । इस पोर्टल पर नागरिकों को प्रमाण पत्र ,जन वितरण प्रणाली ,पेंशन, खतौनी आदि से संबंधित सारी सेवाएं घर बैठे उपलब्ध करवाई जा रही है। इस पोर्टल पर यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि सरकार द्वारा शुरू की गई सारी योजनाएं पारदर्शी रूप में नागरिकों तक पहुंचाई जाए। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिकों के पैसे और समय की बचत करने की कोशिश की जा रही है। वहीं पोर्टल पर प्रदर्शित होने की वजह से विभिन्न योजनाओं में अब भ्रष्टाचार में भी कमी देखने को मिल रही है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिकों के सभी डाटा को सरकार द्वारा सुरक्षित रखा जाता है वहीं जरूरत पड़ने पर डाटा रिट्रीव कर नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सुविधाओं से भी जोड़ा जाता है । इस पोर्टल के माध्यम से सभी प्रमाण पत्रों को डिजिटल रूप से नागरिकों तक उपलब्ध करवाया जाता है । वहीं नागरिक चाहे तो डिजिलॉकर की सुविधा लेकर सारे प्रमाण पत्रों को एक साथ स्टोर भी कर सकती है जहां न प्रमाण पत्र क्षतिग्रस्त होने का डर होता है और ना ही प्रमाण पत्र के खोने का कोई भय। UP E District Portal Registration UP E District Portal पर लॉगिन करने के लिए नागरिकों को निम्नलिखित चरण फॉलो करने होंगे। सबसे पहले आवेदक को ई डिस्ट्रिक्ट अप पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आवेदक को सिटीजन लोगों के विकल्प पर क्लिक करना होगा । सिटीजन लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करते ही आवेदक यदि नवीन पंजीकरण करता है तो आवेदक को नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करना होगा । इस विकल्प पर क्लिक करते ही आवेदक के सामने एक आवेदन पत्र आ जाता है। आवेदक कोई इस आवेदन पत्र को सावधानी पूर्वक भरना होगा। सारी जरूरी जानकारी भरने के बाद आवेदक को सबमिट कर देंगे होगी। जानकारी सबमिट होते ही आवेदक के सामने एक नया पेज आ … Read more