UP Khet Talab Yojana 2024: उत्तर प्रदेश खेत तालाब योजना पात्रता, दस्तावेज, आवेदन & शिकायत
नमस्कार दोस्तों मेरी योजना में आप सभी का स्वागत है दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कृषकों के हित में शुरू की गई एक ऐसी महत्वपूर्ण योजना की जिसका नाम है उत्तर प्रदेश खेत तालाब योजना (UP Khet Talab Yojana)। इस योजना को प्रदेश में खेत तालाब योजना (Khet Talab Yojana) के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना के माध्यम से संपूर्ण उत्तर प्रदेश के किसानों को खेत में तालाब गठित करने हेतु अनुदान राशि उपलब्ध करवाई जा रही है। इस तालाब के माध्यम से कृषकों को खेती हेतु पर्याप्त जल भी प्राप्त होगा। वहीं साथ ही साथ कृषक इस कृत्रिम तालाब की मदद से खेत में ही पानी को एकत्रित कर सकते हैं। वहीं इस तालाब का अन्य स्त्रोत से आय अर्जित करने के लिए भी ज्यादा उपयोग कर सकते हैं। कुल मिलाकर आज के इस लेख में हम इसी महत्वपूर्ण योजना के बारे में विस्तारित रूप से चर्चा करने वाले हैं। तो चलिए शुरू करते हैं। बकरी पालन लोन सब्सिडी UP UP निवास प्रमाण पत्र Up Kaushal Satrang Yojana Solar Atta Chakki Yojana Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana UP उत्तर प्रदेश के खेत तालाब योजना क्या है? ( UP khet Talab Yojana Kya hai? ) उत्तर प्रदेश खेत तालाब योजना को उत्तर प्रदेश खेत तलाई योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस खेत तालाब योजना के माध्यम से सरकार किसानों को सिंचाई हेतु पर्याप्त जल उपलब्ध करवाने की भरसक कोशिश कर रही है। इस तालाब के माध्यम से किसानों के लिए यह सुनिश्चित किया जा रहा है की खेती के दौरान उन्हें पानी की किसी प्रकार से कोई कमी ना हो वही समय-समय पर जल संरक्षण भी किया जा सके। UP khet Talab Yojana उत्तर प्रदेश सरकार और कृषि विभाग द्वारा मिलकर वर्ष 2013 में शुरू की गई थी। इस योजना को शुरू होने के पश्चात कुछ कारणवश रोक दिया गया था। परंतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने इस योजना के लाभकारी महत्व को देखते हुए राज्य में इस योजना को फिर से लागू करने के निर्देश पारित कर दिए हैं। इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के किसानों को उनके खेत में ही तालाब बनाने पर अनुदान राशि प्रदान की जाती है। खेतों में तालाब बनाने की वजह से किसानों को सिंचाई में लगने वाले जल की आपूर्ति इसी तालाब से ही हो जाती है। वही इस तालाब को वर्षा के पानी से संरक्षित भी किया जा सकता है। बारिश के पानी को संरक्षित करने के लिए इस तालाब का उपयोग किया जाता है। जिससे तालाब में जलस्तर बेहतर बना रहता है ।वही तालाब के रखरखाव और पानी के संरक्षण को देखते हुए सरकार इस तालाब योजना के अंतर्गत किसानों को आर्थिक सुविधा भी उपलब्ध कराती है जिससे किसान अपने खेतों में ही तालाब बना सके। उत्तर प्रदेश खेत तालाब योजना का संक्षिप्त विवरण जैसा कि हम सब जानते हैं किसानों को सिंचाई के लिए जल की अत्यधिक आवश्यकता होती है बिना सिंचाई के किसान खेती नहीं कर पाते और पर्याप्त मात्रा में फसल नहीं उगा पाते। वहीं वर्षा ऋतु में पर्याप्त वर्षा होने के पश्चात भी जल संरक्षण न होने की वजह से पानी अकारण ही जमीन में रिस जाता है। इसके अलावा सिंचाई के लिए यदि नलकूप और ट्यूबवेल का इस्तेमाल किया जाए। तो भूमि का जलस्तर भी समय के साथ धीरे-धीरे नीचे चला जाता है ।इसी बात को ध्यान में रखते हुए वर्षा ऋतु के जल संरक्षण और ट्यूबवेल की वजह से भूमि के जल स्तर को कम करने से रोकने के लिए इस योजना को शुरू करने का निश्चय उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया गया। उत्तर प्रदेश खेत तालाब योजना (Uttar Pradesh Khet Talab Yojana) के माध्यम से सरकार यह सुनिश्चित करती है कि किसान के खेतों में ही पानी भरा तालाब बनवाया जाए जिससे वर्षा ऋतु में जल संरक्षण भी हो सकेगा। वहीं ट्यूबवेल और नलकूप का इस्तेमाल न होने की वजह से भूमी का जलस्तर भी कम नहीं होगा। अर्थात बारिश के पानी का संरक्षण होने के साथ-साथ पानी का दुरुपयोग भी नहीं होगा और वही भूमि के जल स्तर पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ेगा। बल्कि जल संरक्षण की वजह से भूमिका जलस्तर और बेहतर हो जाएगा । उसके साथ ही खेतों में तालाब बनाने की वजह से किसानों को ट्यूबवेल और नलकूप की लागत पर लगने वाली धनराशि में भी बचत देखने को मिलती है ।वहीं अपने खेतों में ही तालाब होने की वजह से किसान सिंचाई के साथ-साथ इस तालाब में मछली पालन और झींगा पालन जैसे व्यवसाय भी कर सकते हैं। कुल मिलाकर खेत में तालाब होने की वजह से किसानों को जहां एक और सिंचाई में सहायता मिलती है वही इस तालाब की वजह से अतिरिक्त आय स्रोत का सृजन भी होता है। खेत तालाब योजना के अनुदान राशि (Khet Talab Yojana Grant Amount) UP Khet Talab Yojana के अंतर्गत अनुदान राशि की यदि बात की जाए तो सरकार उत्तर प्रदेश के किसानों को खेतों में तालाब निर्माण करने पर कुल लागत का 50% अनुदान के रूप में देती है। उत्तर प्रदेश सरकार प्रत्येक किसान को दो प्रकार के तालाब निर्माण की अनुदान राशि उपलब्ध करवाती है। एक होता है छोटे आकार का तालाब और दूसरा होता है बड़े आकार का तालाब यदि किसान के खेत का क्षेत्रफल कम है और उसे छोटे तालाब का निर्माण करना है तो छोटे तालाब के निर्माण पर करीबन 105000 तक का खर्चा आता है । वहीं किसान के खेत का यदि क्षेत्रफल ज्यादा है तो बड़े तालाब का निर्माण करना होता है जिस पर 2,28,400 रुपए तक की लागत लगती है। ऐसे में किसान यदि छोटे तालाब का निर्माण कर रहा है तो 50% की राशि अनुदान राशि के रूप में दी जाती है अर्थात 105000 के आधार पर सरकार छोटे तालाब के निर्माण पर 52500 अनुदान के रूप में देती है। वही बड़े तालाब के निर्माण पर 2,28400 का खर्चा आता है जिस पर 50% के अनुसार के सरकार 1,14,200 अनुदान के रूप में देती है। इसके अलावा इन तालाब के निर्माण पर प्लास्टिक लाइनिंग के काम पर भी खर्चा अलग से आता है। ऐसे में छोटे तालाब और … Read more