UP Bhulekh Khatauni Portal 2025: उत्तर प्रदेश भूलेख खतौनी ऑनलाइन चेक करें – पूरी जानकारी हिंदी में
यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, और अपनी जमीन से जुड़ी सभी जानकारी जैसे- खसरा, खतौनी, गाटा संख्या, भू नक्शा, आदि को घर बैठे मोबाइल के माध्यम से देखना चाहते हैं, तो UP Bhulekh Khatauni Portal आपके बहुत काम का है। यह पोर्टल प्रदेश के सभी नागरिकों को उनकी जमीन से जुड़ी तमाम जानकारियां और ऑनलाइन दाखिल खारिज जैसे प्रक्रियाओं तक पहुंच प्रदान करती है। कोई भी व्यक्ति घर बैठे लैपटॉप या मोबाइल की सहायता से इन सभी चीजों तक पहुंच सकता है। यदि आप भी UP Bhulekh Portal द्वारा प्रदान की जा रही इन सभी सेवाओं का लाभ लेना चाहते हैं, या फिर ऑनलाइन दाखिल खारिज जैसी गतिविधियों को करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें। UP Bhulekh Khatauni Portal क्या है? उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने राज्य की जमीन संबंधी सभी जानकारी तथा दस्तावेजों को ऑनलाइन प्रदान करने के लिए UP Bhulekh Khatauni Portal की शुरुआत की। यह पोर्टल राज्य के सभी नागरिकों को रियल टाइम खतौनी की नकल देखने, सरकारी भूमि को खोजने, भू नक्शा देखना, विवादित जमीन की जानकारी देखना, अपनी जमीन की गाटा संख्या देखने, खतौनी का कोड जानने जैसी सुविधाएँ प्रदान करती है। UP Bhulekh Portal के माध्यम से उत्तर प्रदेश के सभी लैंड रिकॉर्ड अब ऑनलाइन हो गए हैं। इसी Bhulekh UP के माध्यम से कोई भी व्यक्ति की District UP पोर्टल पर जाति, आय, तथा निवास प्रमाण पत्र के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। कुछ साल पहले यह सभी प्रक्रियाएं ऑफलाइन थी तथा लोगों को अपनी जमीन की नकल निकलवाने, दाखिल खारिज करने जैसे कामों के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब प्रदेश की 25 करोड़ से अधिक की जनसंख्या UP Bhulekh Khatauni Portal का लाभ ले रही है। ऐसे में यदि कोई दूसरे की जमीन पर अपना दावा भी करता है और बलपूर्वक जमीन को हथियाना की सोचता है, तो ऑनलाइन दर्ज की हुई सभी जानकारी के माध्यम से ऐसे व्यक्तियों पर शिकंजा भी कसा जा सकता है। आप हमारी इस वेबसाइट के माध्यम से UP Bhulekh Portal की सभी जानकारी तथा इसके द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं तक बिना किसी झंझट के सीधे पहुंच सकेंगे। UP Bhulekh Khatauni Portal 2024: Overview आर्टिकल का नाम UP Bhulekh Khatauni Portal किसने शुरू किया उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2015 योजना का उद्देश्य नागरिकों को उनकी जमीन से सम्बंधित सभी जानकारी को ऑनलाइन प्रदान करना। लाभार्थी उत्तर प्रदेश के नागरिक आवेदन का तरीका ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://upbhulekh.gov.in/ उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं UP Bhulekh Portal पर आपको जमीन से संबंधित सभी सेवाओं का लाभ मिलेगा जैसे- खसरा तथा खतौनी की नकल देखना। अपनी जमीन या भूखंड की गाटा संख्या को देखना। गाटा या भूखंड का यूनिक कोड जानना। विवाद ग्रस्त जमीन की स्थिति को देखना। राजस्व ग्राम खतौनी का कोड जानना। अंश निर्धारण के मामले में खतौनी की नकल देखना। शत्रु संपत्ति तथा निष्क्रांत संपत्ति को देखना। रियल टाइम खतौनी की नकल तथा डैशबोर्ड को देखना। कौन सी भूमि सरकारी है, इसकी जानकारी लेना। किसी मामले में शिकायत दर्ज करना और शिकायत की स्थिति जानना। पंजीकरण करना। अन्य उपयोगी पोर्टल जैसे जैम पोर्टल, ई डिस्टिक पोर्टल, स्टांप एवं रजिस्ट्री पोर्टल, राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल, राजस्व विभाग पोर्टल, आदि के लिए डायरेक्ट लिंक के एक्सेस प्राप्त करना। UP Bhulekh Portal पर उपलब्ध भूमि अभिलेख से संबंधित जानकारी भूमि धारक के भूमिका आकर खाता धारकों के नाम तथा संख्या खाता संख्या का विवरण तथा खसरा संख्या किसी भी संपत्ति के बदले किए गए लेनदेन का इतिहास जिसमें तीसरे पक्ष के दावे बंधक आदि शामिल है। UP Bhulekh Portal का उपयोग कौन कर सकता है? UP Bhulekh Khatauni Portal का उपयोग वैसे तो संबंधित सरकारी अधिकारी कर सकते हैं। लेकिन कोई भी नागरिक जो जमीन के किसी विवाद या लाभ से संबंधित जानकारी लेना चाहता है, वह भी पोर्टल पर जाकर उसका उपयोग कर सकता है। UP Bhulekh Portal का उपयोग कैसे करें? UP Bhulekh Portal सभी विजिटर को काफी वृहद जानकारी प्रदान करती है इसीलिए यह जानना जरूरी है कि हम पोर्टल पर मौजूद विकल्पों का उपयोग कैसे करें? जब आप UP Bhulekh Portal के होम पेज पर पहुंचते हैं तो कई विकल्प दिखाई देते हैं- अब यदि आप अपनी खतौनी की नकल देखना चाहते हैं। तो रियल टाइम खतौनी की नकल देखने पर CLICK करके आगे की प्रक्रिया पूरी करें। खतौनी की नकल देखने की पूरी जानकारी नीचे एक अलग हेडिंग में दे दी है। अधिकार अभिलेख वाली खतौनी की नकल देखना चाहते हैं तो खतौनी अधिकार अभिलेख की नकल देखे पर CLICK करके, आगे की सभी जानकारी दर्ज करके आप नकल देख सकते हैं। यदि आप अपने जमीन का यूनिक कोड जानना चाहते हैं तो भूखंड/गाटे का यूनिक कोड जाने पर CLICK कर दें। और यदि अपनी जमीन के विक्रय की स्थिति जानना चाहते हैं तो भूखंड/गाटे के विक्री की स्थिति जाने पर CLICK करके आगे बढ़े। यदि आप अपने गांव के राजस्व ग्राम संपत्ति के बारे में जानना चाहते हैं। तो होम पेज पर राजस्व ग्राम सार्वजनिक संपत्ति पर CLICK करें और बाद में तहसील, जनपद, ग्राम, आदि का चयन करके आगे बढ़े। इसके अलावा यदि आप अपनी भूमि का या भूखंड का नक्शा देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको https://upbhunaksha.gov.in/#home-pane पोर्टल पर जाना होगा। इस पोर्टल पर मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज करके आप आसानी से अपनी भूमि खंड का नक्शा देख सकते हैं। इन सबके अतिरिक्त यदि आप निष्क्रांत संपत्ति शत्रु संपत्ति आदि के बारे में जानना चाहते हैं तो होम पेज पर संबंधित विकल्प पर CLICK करके मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज करते हुए आगे बढ़े। इन सुविधाओं के अतिरिक्त यदि आप शिकायत पंजीकरण करना चाहते हैं या फिर शिकायत की स्थिति जानना चाहते हैं तो UP Bhulekh Portal के होम पेज पर नीचे की तरफ आकर शिकायत पंजीकरण या शिकायत की स्थिति जाने पर CLICK कर दें। इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज करते हुए आगे बढ़े। इन सबमे से कुछ अधिक उपयोगी सेवाओं का लाभ कैसे ले इसके बारे में नीचे विस्तार से दिया है। UP Bhulekh Portal पर खतौनी की नकल कैसे देखें? उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल के … Read more