Jan Suchna Portal Rajasthan 2024: Registration, Login, List, Complaint & Status
नमस्कार दोस्तो MeriYojana.com में आप सभी का स्वागत है । आज के लेख में हम चर्चा करने वाले हैं राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किए गए एक महत्वपूर्ण पोर्टल के बारे में, राजस्थान सरकार ने राजस्थान के नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु Jan Suchna Portal Rajasthan की शुरुआत की थी जिसके माध्यम से राजस्थान सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि राज्य में सभी नागरिकों को राजस्थान के सभी सरकारी विभागों द्वारा चलाई जाने वाली सभी विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा सके। इस अकेले पोर्टल पर लगभग 341 योजनाओ और उसके अंतर्गत चलने वाली 724 परियोजनाओं की जानकारी एक साथ उपलब्ध कराई जा रही है । आज के इस लेख में हम इसी के बारे में विस्तारित रूप से जानकारी उपलब्ध कराने वाले हैं तो चलिए शुरू करते हैं। Anuprati Coaching Yojana Rajasthan Free Mobile Yojana Rajasthan Sampark Portal Raj Kisan Sathi Portal Jan Suchna Portal क्या है? Jan Suchna Portal Rajasthan सरकार द्वारा शुरू किया गया एक ऐसा पोर्टल है जिसके माध्यम से एक ही प्लेटफार्म के द्वारा राजस्थान के सभी नागरिकों को सरकार द्वारा शुरू की गई सारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। इस Jan Suchna Portal पर राजस्थान राज्य सरकार के सभी 117 विभागों के अंतर्गत 341 योजनाओं को सम्मिलित किया गया है। इसके साथ ही इस पोर्टल पर 724 विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है जिसका लाभ उठाने के लिए नागरिकों को बार-बार अलग-अलग पोर्टल पर जाने की आवश्यकता नहीं होती ।नागरिक जन सूचना पोर्टल के माध्यम से ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। Jan Suchna Portal Rajasthan की शुरुआत वर्ष 2019 में की गई थी । राजस्थान जन सूचना पोर्टल के माध्यम से संपूर्ण राजस्थान के नागरिकों को प्रदेश में चलने वाली योजनाओं की जानकारी मुहैया कराई जाती है। पाठकों की जानकारी के लिए बता दें जब तक राजस्थान में यह पोर्टल उपलब्ध नहीं था तब तक नागरिकों को यदि किसी भी विभाग से किसी प्रकार की जानकारी चाहिए होती थी तो नागरिकों को विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर जवाब मांगना पड़ता था और अधिकारी 120 दिनों के अंदर इस पत्र का जवाब देते थे। ऐसे में इन सभी योजनाओं के बारे में विस्तृत विवरण प्राप्त करने में नागरिकों को काफी लंबा समय लग जाता था। इसी परेशानी का हल निकालने के लिए राजस्थान सरकार ने Jan Suchna Portal शुरू करने की योजना बनाई और आखिरकार राजस्थान में Jan Soochna Portal शुरू किया गया। शुरुआत में इस पोर्टल पर केवल 13 विभागों की 33 योजना की जानकारी उपलब्ध कराई जाती थी परंतु अब इस पोर्टल पर राज्य के संपूर्ण 119 विभागों द्वारा चलाई जाने वाली सारी 341 योजनाओं को एकत्रित रूप से नागरिकों के लिए उपलब्ध कराया जाता है ताकि नागरिकों को किसी भी योजना से जुड़ी किसी भी जानकारी को प्राप्त करने में असुविधा न हो और नागरिक जल्द से जल्द जानकारी प्राप्त कर सके। Quick Point of Jan Suchna Portal 2024 पोर्टल Jan Suchna Portal (Jan soochna Portal) विभाग राजस्थान सरकारी विभाग वर्ष 2024 उद्देश्य राजस्थान के नागरिकों को सभी विभागों की जानकारी एक ही स्थान पर देना लाभार्थी सम्पूर्ण राजस्थान निवासी सेवाएं सारे सरकारी विभाग की योजना परियोजना की जानकारी वेबसाइट Jansuchna.raj.gov.in Jan Suchna Portal Rajasthan मुख्य उद्देश्य Jan Suchna Portal Rajasthan मुख्यतः राजस्थान के नागरिकों को विभिन्न सरकारी विभागों की संपूर्ण सूचना उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया है। इस Rajasthan Jan Soochna Portal के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाता है कि नागरिकों को सभी विभागों में चलाई जाने वाली सारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा सके। जैसा कि हम सब जानते हैं प्रत्येक प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विभागों का संचालन किया जाता है जैसे कि सामाजिक न्याय विभाग, ग्रामीण विभाग, श्रम रोजगार विभाग, खाद्य नागरिक आपूर्ति ,ऊर्जा विभाग इत्यादि इन सभी विभागों के अंतर्गत विभिन्न योजनाएं चलाई जाती हैं। इसके बारे में नागरिकों का जानना बेहद जरूरी होता है । ऐसे में नागरिकों तक इन सभी जरूरी विभागों से जुड़ी सारी सूचनाओं उपलब्ध कराने हेतु इस पोर्टल का संचालन शुरू किया गया जिससे संपूर्ण राजस्थान के नागरिक आत्मनिर्भर और सशक्त हो सके। Jan Suchna Portal Rajasthan Department राजस्थान जन सूचना पोर्टल पर लगभग 19 विभिन्न विभागों की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने की कोशिश की गई है । यह महत्वपूर्ण विभाग इस प्रकार से हैं: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग प्राथमिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा विभाग चिकित्सा स्वास्थ्य नागरिक परिवार कल्याण विभाग श्रम एवं रोजगार विभाग खान एवं विज्ञान विभाग खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ऊर्जा विभाग आयोजन व सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग सहकारिता विभाग प्रशासनिक सूचना विभाग राजस्व विभाग पुलिस और सिक्योरिटी विभाग पेंशन विभाग चुनाव विभाग चाइल्ड केयर विभाग महिला तथा बाल कल्याण विभाग Jan Soochna Portal Rajasthan के लाभ राजस्थान जन सूचना पोर्टल के निम्नलिखित लाभ और विशेषताएं हैं इस Jan Suchna पोर्टल के माध्यम से राजस्थान के नागरिकों को संपूर्ण राजस्थान में संचालित विभिन्न विभागों की जानकारी घर बैठे उपलब्ध करवाई जाती है। इस Jan Soochna पोर्टल पर नागरिकों को सरकार द्वारा चलाई जाने वाले सारे विशेष योजनाओं और परियोजनाओं से संबंधित संपूर्ण विवरण उपलब्ध कराने की कोशिश की जाती है। Jan Suchna Portal के माध्यम से नागरिक आरटीआई का उपयोग भी कर सकते हैं और सूचना पोर्टल के माध्यम से संपूर्ण विभाग अधिकारियों से जवाब तलब कर सकते हैं । इस Jan Soochna Portal के माध्यम से संपूर्ण अधिकारियों द्वारा चलाई जाने वाले सारे महत्वपूर्ण योजना और परियोजनाओं तथा उसके लाभार्थियों के सारे विस्तृत विवरण अधिकारी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाता है जिससे योजनाओं में पारदर्शिता बनी रहती है और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा सकती है। Jan Suchana Portal Rajasthan उपलब्ध सेवाएं Jan Suchana Portal Rajasthan के पोर्टल पर लॉगिन करते ही आवेदकों को महत्वपूर्ण Jan Suchna Portal List लिंक दिखाई देते हैं। योजनाओं की जानकारी योजनाओं के लाभार्थी योजनाओं की पात्रता योजनाओं की पहुंच योजना की जानकारी योजना की जानकारी के अंतर्गत नागरिक विभिन्न विभागों में चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। लगभग 19 विभागों की 181 योजनाओं के बारे में संपूर्ण विवरण यहां उपलब्ध कराया गया है … Read more