Shramik Basera Yojana 2024: Kya Hai, Eligibility, Documents, Benefits & Apply Online
किसी भी देश के विकास के लिए श्रमिकों का बहुत बड़ा योगदान होता है। जैसा कि आपको पता होगा कि निर्माण श्रमिक को काम करने के लिए अलग-अलग राज्य में जाना पड़ता है। जहां उन्हें रहने और खाने जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। प्रॉपर्टी की बढ़ते दाम और कमरे के किराए के देखते हुए गुजरात सरकार ने श्रमिकों की समस्या को हल करने के लिए “Shramik Basera Yojana” की शुरुआत की है जिसमें श्रमिक मात्र ₹150 प्रतिमाह (₹5 प्रतिदिन) की दर से अस्थाई आवास प्रदान किया जाएगा। इसका विस्तार अगले 3 सालों में काफी बड़े तौर पर किया जाएगा। जिससे अधिक से अधिक श्रमिकों को अस्थाई आवास उपलब्ध हो और उन्हें इन सभी दिक्कतों का सामना न करना पड़े। योजना के तहत मुख्यमंत्री अहमदाबाद, गांधीनगर, वडोदरा और राजकोट जैसे शहरों में श्रमिकों के रहने के लिए 17 आवासीय संरचनाओं की आधारशिला रखी है। गुजरात राज्य के लोगों को श्रमिक बसेरा योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। अगर आप और आपको भी इस Shramik Basera Yojana 2024 के तहत लाभ लेना है तो योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी हमने इस आर्टिकल में बताया है। जिसको ध्यानपूर्वक पढ़ें और आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं। E Samaj Kalyan Kuvarbai Nu Mameru Yojana Mafat Plot Yojana Manav Garima Yojana Manav Kalyan Yojana Gujarat Shramik Basera Yojana क्या है? (Shramik Basera Yojana Kya Hai) Gujarat Shramik Basera Yojana की शुरुआत गुजरात के मुख्यमंत्री “भूपेंद्र पटेल” द्वारा 18 जुलाई 2024 को की गई थी। जिसके तहत गुजरात राज्य में रहने वाले सैनिकों को ₹5 प्रतिदिन यानी की 150 रुपए प्रतिमाह की दर से अस्थाई आवास प्रदान किया जाएगा। इसकी देख रेख भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा की जाएगी। इस योजना का लाभ श्रमिक मजदूर जो राज्य में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाकर काम करने वाले लोगों प्राप्त होगा। इसके लिए गुजरात राज्य के चार शहरों में 1500 करोड रुपए लागत से घर बनाए जाएंगे और अगले तीन साल में श्रमिक बसेरा योजना का विस्तार किया जाएगा और लगभग 3 लाख कंस्ट्रक्शन मजदूरों को इसका लाभ दिया जाएगा और आने वाले समय में इस योजना का और विस्तार किया जाएगा। साथ ही आवास केंद्र की बनाए जाएंगे जिससे राज्य की अधिक से अधिक समय में इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान हो सके। Quick Point of Shramik Basera Yojana 2024 योजना का नाम Shramik Basera Yojana 2024 योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल द्वारा कब शुरु की गई 18 जुलाई 2024 राज्य गुजरात सम्बन्धित विभाग भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड लाभार्थी राज्य के निर्माण श्रमिक योजना का उद्देश्य श्रमिकों को कम कीमत के साथ कार्य स्थल के नजदीक सुविधा से लैस आवास देना प्रतिमाह भुगतान राशी मात्र ₹150 प्रतिमाह (₹5 प्रतिदिन) Official Website https://enirmanbocw.gujarat.gov.in/ Gujarat Shramik Basera Yojana का उद्देश्य (Shramik Basera Yojana Objective) Gujarat Shramik Basera Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य है यह है कि गुजरात राज्य में काम करने वाले श्रमिकों को अस्थाई घर उपलब्ध कराना है। जिससे निर्माण श्रमिकों को उनके कार्य स्थल के नजदीकी अस्थाई आवास उपलब्ध हो सके क्योंकि श्रमिकों को अपने कार्य स्थल तक जाने में अधिक समय लगता है और बढ़ते महंगाई के चलते प्रॉपर्टी और कमरे का किराया भी अधिक हुआ है, जिससे उनका काफी समय और पैसा बर्बाद होता है और उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान रखते हुए इस योजना की शुरुआत गुजरात सरकार द्वारा की गई है। श्रमिक बसेरा योजना के तहत श्रमिकों को ₹5 प्रतिदिन न केवल उन्हें रहने का आवास प्रदान किया जाएगा, बल्कि उनको भोजन, आवास, स्वास्थ्य एवं वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और यह आवास उनके निर्माण स्थल के नजदीक होगा। जिससे उन्हें आने-जाने खर्च होने वाले समय और पैसों की भी बचत होगी। Shramik Basera Yojana Gujarat के लाभ और विशेषताएं (Shramik Basera Yojana Benefits & Key Feature) इस योजना के माध्यम से जरूरतमंद गरीब श्रमिकों को अस्थाई आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। इस योजना के तहत मात्र ₹150 प्रतिमाह की दर से घर दिए जाएंगे। आवास के साथ भोजन, स्वास्थ्य बिजली एवं पानी जैसी अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना के तहत मजदूरों को सस्ता और अच्छी सुविधा वाला घर उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे उनके जीवन स्तर मे सुधार होगा। इस योजना का लाभ गुजरात के श्रमिकों को दिया जा रहा है। इसके लिए 1500 करोड रुपए के बजट का प्रावधान किया है। जिससे अधिक से अधिक गरीब श्रमिकों को अस्थाई आवास प्रदान किया जा सके। योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन पोर्टल भी लॉन्च किया गया है। जिससे श्रमिक कहीं से भी योजना का ऑनलाइन आवेदन कर सकें। इस योजना के तहत श्रमिकों का समय भी बचेगा और साथ उनके धन की भी बचत होगी। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यह आवास प्राप्त करके श्रमिक सशक्त व आत्मनिर्भर बनेंगे। गुजरात के कुल चार शहरों में बनाए जाएंगे आवास गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने यह कहा है कि इस योजना को केवल श्रमिकों के हित के लिए लाया गया है। Shramik Basera Yojana के लिए मुख्यमंत्री ने मजदूरों के रहने के लिए 17 आवास संरचनाओं का भूमि पूजन समारोह किया है और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल जी ने कहा कि “देश के विकास एवं प्रगति मैं श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है और पसीना बहाने वाले श्रमिकों को अच्छे आवास और स्वास्थ्य जैसी अन्य सुविधाओं को देना सरकार का दायित्व बनता है भवन एवं अन्य सन निर्माण कर कल्याण बोर्ड गुजरात सरकार के द्वारा अहमदाबाद गांधीनगर बड़ोदरा और राजकोट शहर में श्रमिकों के लिए आवास बनाया जाएगा जिसके लिए सरकार ने लगभग 1500 करोड रुपए का प्रावधान किया है।” Shramik Basera Yojana Eligibility Shramik Basera Yojana के लिए आवेदन करने वाला आवेदक गुजरात का मूल निवासी होना चाहिए। आवेदक निर्माण श्रमिक होना चाहिए। श्रमिक भवन एंव अन्य निर्माण श्रम कल्याण बोर्ड में पंजीकृत होना चाहिए। उम्मीदवार की 21 वर्ष से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उम्मीदवार की 3 वर्ष निर्माण श्रमिक के रूप श्रम कल्याण बोर्ड की सदस्यता होनी चाहिए। Shramik Basera Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज (Shramik Basera Yojana Documents List) आधार कार्ड निवास प्रमाण पत्र आय … Read more