UP Agriculture 2024: Benefits, Documents, Registration, Apply Online & Status Check
UP Agriculture उत्तर प्रदेश सिर्फ उत्तर प्रदेश की ही नहीं पुरे भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है। वर्तमान समय में पूरे भारत के क्षेत्रफल के 60.45% हिस्से में खेती की जाती है जो की 156 मिलियन हेक्टेयर है। इस कृषि योग्य भूमि में से 21% हिस्से में उत्तर प्रदेश में खेती की जाती है, परंतु हैरानी की बात यह है कि चीन में मात्र 120 मिलियन हेक्टेयर में खेती की जाती है, परंतु चीन के कृषि उत्पादन की बात की जाए तो लगभग 1367 बिलियन डॉलर का उत्पादन होता है। वहीं भारत में मात्र 407 बिलियन डॉलर का उत्पादन होता है। हमारे पास चीन के मुकाबले में अधिक भूमि होने के बाद भी चीन हमसे तीन गुना ज्यादा उत्पादन करता है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि भारतीय किसानों के द्वारा आधुनिक कृषि को ना अपनाना और पारंपरिक कृषि पर ही निर्भर रहना।हमारे देश की GDP में 14% योगदान कृषि का है। पूरे देश भर में उत्तर प्रदेश 21% खाद्यान्न, 10.8% फल और 15.4% सब्जी का उत्पादन करता है। पूरे भारत के कृषि की GDP में उत्तर प्रदेश का 25% योगदान है। आज हम आपको बताने वाले हैं UP Agriculture Registration के बारे में तो अगर आप भी उत्तर प्रदेश के किसान हैं तो इस आर्टिकल को अवश्य पढ़ें। UP Free Laptop Yojana UP Bhulekh Khatauni UP Ration Card UP E District Portal UP Agriculture 2024 हमारे देश का किसान अभी भी बहुत पिछड़ा हुआ है। हमारी राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार किसानों को खेती में बढ़ावा प्रदान के लिए समय-समय पर कल्याणकारी योजनाएं संचालित करते हैं, जिससे किसानों की अर्थव्यवस्था के साथ-साथ हमारे देश की अर्थव्यवस्था को भी बढ़ाया जा सके और भारत के कृषि को दूसरे नंबर से पहले नंबर पर जल्द से जल्द लाया जा सके। अगर आप भी सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको पहले किसान पंजीकरण करवाना होगा। हमारी केंद्र सरकार ने अलग-अलग राज्य के लिए अलग-अलग पोर्टल बनाए हैं, जिसमें आप अपना किसान पंजीकरण करवा सकते हैं। UP Agriculture Overview Portal का नाम UP Agriculture 2024 Portal की शुरुआत कृषि विभाग उत्तर प्रदेश के द्वारा लाभार्थी उत्तर प्रदेश के सभी किसान लाभ किसान को सभी प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना उद्देश्य योजना के जरिये किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारना पंजीकरण तथा DBT हेल्पलाइन नंबर और Email 7235090578 /dbt.validation@gmail.com अधिकारिक वेबसाइट https://agriculture.up.gov.in/ UP Agriculture Kisan Registration क्या है? UP Agriculture Registration: यदि आप भी उत्तर प्रदेश के किसान हैं या फिर आप एक किसान परिवार से संबंध रखते हैं और आपको भी राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करना है तो आपको भी kisan Registration करवाना आवश्यक है। किसान पंजीकरण करवाने के लिए सरकार ने UP agriculture.com पोर्टल की शुरुआत की है, जिसमें आप पंजीकरण करके आने वाले सभी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। इस पोर्टल में केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए संचालित की जारी रही सभी योजनाओं का पंजीकरण होता है। अगर आपने अभी तक किसान पंजीकरण नहीं करवाया है तो जल्द से जल्द UP Agriculture PM kisan Registration कर ले। जिसकी लिंक हमने नीचे उपलब्ध कर दी है और रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया विस्तार पूर्वक बताई है तो ब्लॉक को अंत तक अवश्य पढ़ें। DBT Agriculture Department India क्या है? DBT का फुल फॉर्म Direct Benefit Transfer है। भारत सरकार ने किसानों के लिए बहुत सी योजनाएं संचालित की है, जिससे किसानों को फायदा हो सके क्योंकी सरकार द्वारा चलाई जा रही है, सभी योजना का संचालन डीबीटी एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट की देखरेख में किया जाता है। इस एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट का मुख्य काम होता है किसानों के खाते में पैसे को भेजना और DBT Agriculture Department Website पर किसान रजिस्ट्रेशन होता है। इसके जरिये किसानों का पहचान किया जाता है। भारत सरकार ने बढ़ते भ्रष्टाचार को देखते हुए DBT Agriculture Department India की शुरुआत की। डीबीटी एग्रीकल्चर के अंतर्गत अलग-अलग राज्य के अलग-अलग डीबीटी एग्रीकल्चर पोर्टल बनाए गए हैं। जैसे कि उत्तर प्रदेश राज्य के लिए DBT Agriculture UP, बिहार राज्य के लिए DBT Agriculture Bihar इसी प्रकार हर राज्य के लिए अलग-अलग डीबीटी पोर्टल बनाए गए हैं। जिसके माध्यम से किसानों के खाते में आसानी से और जल्द से जल्द बिना किसी भ्रष्टाचार के पैसा भेज दिया जाता है। UP Agriculture PM Kisan Registration के फायदे – Benefits of Kisan Registration अगर आप एक पंजीकृत किसान हैं तो आपको तो पता ही होगा कि Kisan Registration के कितने फायदे हैं अगर आप एक नए किसान हैं और आपको नहीं पता कि इसके क्या फायदे हैं तो आपको बता दें कि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही है सभी योजनाओं का लाभ आप किसान रजिस्ट्रेशन के जरिए प्राप्त कर सकते हैं। किसान रजिस्ट्रेशन के कुछ फायदे हमने बताया है जो कि इस प्रकार है- अगर आप पंजीकृत किसान हैं तो सरकार को पता चल जाता है कि आप एक किसान हैं या नहीं। पंजीकृत किसान को केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं का लाभ प्राप्त होने लगता है। पंजीकृत किसान को किसी भी योजना के लाभ से संबंधित धनराशि सीधे उनके बैंक खाते में DBTके माध्यम से बिना किसी भ्रष्टाचार के भेज दी जाती है। आने वाली योजनाओं का लाभ देने के लिए पंजीकृत किसानों को प्राथमिकता दी जाती है। पंजीकृत किसानों के फसल बर्बादी या किसी आपदा का अनुदान सरकार द्वारा आसानी से मिल जाता है। किसानों के लिए कोई भी नई सूचना की जानकारी अपने फोन में SMS के जरिये भेज दी जाती है। अगर आपको किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो आप upagriculture.com के माध्यम से अपना सुझाव या शिकायत दर्ज कर सकते हैं। जिसका निदान जल्द से जल्द किया जाता है। UP Agriculture Kisan Registration के लिए आवश्यक दस्तावेज अगर आप उत्तर प्रदेश के किसान हैं और आपको भी किसान पंजीकरण करवाना है तो आपके पास कुछ आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए जो की निम्नलिखित हैं- आधार कार्ड आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर सक्रिय बैंक खाता किसान की निजी जानकारी जमीन का कोड यानी की खतरा या खतौनी नंबर UP Agriculture Registration कैसे करें? Kisan Registration … Read more