UP Divyang Pension 2024: उत्तर प्रदेश दिव्यांग पेंशन योजना के तहत दिव्यांग को ₹1000 मासिक आर्थिक सहायता
नमस्कार दोस्तों MeriYojana.com में आप सभी का स्वागत है। दोस्तों आज हम चर्चा करने वाले हैं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में यह पेंशन योजना है, उत्तर प्रदेश विकलांग पेंशन योजना इसे उत्तर प्रदेश के आधिकारिक पोर्टल पर उत्तर प्रदेश दिव्यांग पेंशन योजना (UP Divyang Pension Yojana) के नाम से जाना जाता है। इस Pension Yojana के माध्यम से संपूर्ण उत्तर प्रदेश के दिव्यांग और विकलांग नागरिकों को आर्थिक रूप से सबल बनाने की कोशिश की जा रही है। Divyang Pension Yojana के माध्यम से विकलांग जनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। जिससे वह सामाजिक सुरक्षा प्राप्त कर सके और मासिक रूप से अपने खुद के खर्चे का वहां कर सके आज हम इसी योजना के बारे में विस्तारित रूप से जानेंगे तो चलिए शुरू करते हैं। उत्तर प्रदेश वृद्धावस्था पेंशन योजना Mahatma Gandhi Pension Yojana Public Provident Fund (PPF) UP निवास प्रमाण पत्र उत्तर प्रदेश दिव्यांग पेंशन योजना क्या है? (UP Divyang Pension Yojana Kya Hai?) उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए सामाजिक एकीकृत पोर्टल के माध्यम से विभिन्न Pension Yojanao का संचालन किया जा रहा है। इसी पोर्टल पर उत्तर प्रदेश के दिव्यांग और कुष्ठ रोग ग्रस्त नागरिकों को भी पेंशन की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। जिससे वह समाज में जीने के समान अवसर प्राप्त कर सके। इस Divyang Pension Yojana के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के सभी दिव्यांग विकलांग और कुष्ठ रोग से पीड़ित व्यक्तियों को आर्थिक रूप से सबल बनाया जा सके। इसके लिए उनके खाते में प्रत्येक में ₹1000 की अनुदान राशि ट्रांसफर की जाती है। उत्तर प्रदेश दिव्यांग पेंशन योजना (Divyang Pension Yojana UP) के माध्यम से उत्तर प्रदेश के वे सभी दिव्यांग जो 40% या उससे अधिक से दिव्यांग है दृष्टि बाधित है, मूकबधिर है मानसिक तथा शारीरिक रूप से विकलांग है, उन सभी को योजना में जोड़ा जाता है। ऐसे लोग जिनके पास में जीवन यापन के लिए और कोई साधन संसाधन नहीं उपलब्ध है। उन्हें इस योजना का लाभार्थी घोषित किया जाता है और उन्हें प्रत्येक माह ₹1000 की लाभ राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है। Divyang Pension Yojana के अंतर्गत की उत्तर प्रदेश के कुष्ठ रोग पीड़ित व्यक्तियों को भी पेंशन योजना का लाभ दिया जाता है। जिसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश कुष्ठावस्था पेंशन योजना भी संचालित की जाती है। इस कुस्थावस्था पेंशन योजना के माध्यम से ऐसे दिव्यांगजन जो कुष्ठ रोग की वजह से दिव्यांग हो गए हैं उन्हें मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा जारी किए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर मासिक रूप से ₹3000 की अनुदान राशि ट्रांसफर की जाती हैम उत्तर प्रदेश दिव्यांग पेंशन योजना का संक्षिप्त विवरण जैसा कि हम सब जानते हैं समाज में विभिन्न वर्ग के लोग जीवन यापन कर रहे हैं ऐसे में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो शारीरिक रूप से सक्षम नहीं होते अथवा कुछ लोग मानसिक रूप से विकलांग होते हैं ऐसे ही वर्ग के लोगों को उत्तर प्रदेश सरकार ने समाज में जीने के समान अवसर उपलब्ध कराने हेतु दिव्यांग पेंशन योजना का संचालन शुरू किया है। समाज में कई सारे व्यक्ति अलग-अलग प्रतिशत से दिव्यांग होते हैं जिसमें यदि कोई व्यक्ति 40% से अधिक दिव्यांग है, अर्थात किसी व्यक्ति की दिव्यांगता का प्रतिशत 40% से अधिक है अथवा कोई व्यक्ति कुष्ठ रोग की वजह से दिव्यांग हो गया है। तो ऐसे व्यक्तियों को इस योजना में जोड़ा जाता है। हमारे आसपास कई सारे ऐसे व्यक्ति होते हैं। जिन्हे दिखाई नहीं देता, सुनाई नहीं देता कुछ लोग मानसिक रूप से तथा कुछ लोग शारीरिक रूप से दिव्यांग होते हैं। कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें कुछ समय के पश्चात कुष्ठ रोग हो गया और जिसकी वजह से वह दिव्यांग हो गए है। ऐसे लोगों को काम करने और जीवन यापन करने में बेहद कष्टों का सामना करना पड़ता है ।इसीलिए इन्हें आर्थिक रूप से सफल और सक्षम बनाने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार मानसिक रूप से आर्थिक सुविधा उपलब्ध करवाती है। जिसके अंतर्गत यदि कोई व्यक्ति दिव्यांग घोषित किया जाता है तो उसे ₹1000 की मासिक सहायता प्रदान की जाती है। वहीं यदि कोई व्यक्ति कुष्ठ रोग की वजह से दिव्यांग हो गया है तो उसे मासिक रूप से ₹3000 की लाभ राशि डीबीटी के द्वारा ट्रांसफर की जाती है। उत्तर प्रदेश दिव्यांग पेंशन योजना के लाभ और विशेषताएं (Uttar Pradesh Divyang Pension Yojana Benefits & Key Feature) दिव्यांग पेंशन योजना के माध्यम से समाज के शारीरिक रूप से तथा मानसिक रूप से दिव्यांग जनों को सामाजिक अधिकार दिए जा रहे हैं। इस पेंशन योजना के माध्यम से दिव्यांग और कुष्ठ रोग की वजह से दिव्यांग हुए नागरिकों को मासिक रूप से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इस Disabled Pension Scheme के अंतर्गत सम्मिलित दिव्यांग जनों को 1000 से ₹3000 की मासिक सहायता दी जाती है जिससे वह आर्थिक रूप से सक्षम हो सके। इस योजना के अंतर्गत आवेदक दिव्यांग और कुष्ठ रोग पीड़ित व्यक्ति को अपना खुद का खर्चा उठाने के लिए सक्षम बनाया जाता है जिससे वह अपने खर्चों के लिए किसी अन्य पर निर्भर ना हों। उत्तर प्रदेश दिव्यांग योजना को संचालित करने के लिए सरकार ने उत्तर प्रदेश एकीकृत पेंशन पोर्टल की व्यवस्था शुरू की है जहां आवेदक को बिना किसी झंझट के आवेदन करने की पूरी सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इस योजना के अंतर्गत आवेदक को बार-बार पेंशन दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़े इसीलिए पोर्टल पर ही सारी व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाई गई है । इस योजना के माध्यम से पोर्टल के द्वारा आवेदक आवेदन करने की प्रक्रिया आवेदन स्थिति खाता स्थिति लाभार्थी स्थिति जैसे संपूर्ण विवरण देख सकता है। इस योजना के अंतर्गत शामिल प्रत्येक दिव्यांग व्यक्ति को समाज में एक जैसे अधिकार से जीने का प्रोत्साहन दिया जाता है। योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी को दी जाने वाली 1000 से 3000 तक की आर्थिक सहायता की वजह से आवेदन अपना खुद का खर्चा उठा सक रहे हैं जिसकी वजह से विकलांग जनों के परिवार को भी काफी राहत मिल रही है। उत्तर प्रदेश दिव्यांग पेंशन योजना का क्रियान्वयन उत्तर प्रदेश दिव्यांग पेंशन योजना के क्रियान्वयन की बात … Read more