Rajasthan Kanya Shadi Sahyog Yojana 2024
नमस्कार दोस्तों bhulekh.net में आप सभी का स्वागत है। आज हम चर्चा करने वाले हैं राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक महत्वपूर्ण योजना के बारे में ,यह योजना है राजस्थान कन्या शादी सहयोग योजना (Rajasthan Kanya Shadi Sahyog Yojana)। इस Kanya Shadi Sahyog Yojana (कन्या शादी अनुदान योजना) के माध्यम से राजस्थान सरकार संपूर्ण राज्य में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहन देते हुए उन्हें एक निश्चित उम्र के पश्चात शादी करने पर आर्थिक रूप से सहायता उपलब्ध कराती है। कन्या शादी सहयोग योजना राजस्थान (Kanya Shadi Sahyog Yojana Rajasthan) के अंतर्गत आवेदक बालिका को 31000 रुपए से 51000 की आर्थिक सहायता दी जाती है । यह अनुदान राशि बालिका की शिक्षा पर निर्भर करती है। आज के इस लेख में हम इसी योजना के बारे में विस्तारित रूप से चर्चा करने वाले हैं तो चलिए शुरू करते हैं। Mukhyamantri Krishak Sathi Yojana I Am Shakti Udan Yojana Tarbandi Yojana Rajasthan Free Mobile Yojana राजस्थान कन्या शादी सहयोग योजना 2024 के बारे मे जानकारी योजना राजस्थान कन्या शादी सहयोग योजना (Rajasthan Kanya Shadi Sahyog Yojana) राज्य राजस्थान विभाग समाज कल्याण और सशक्तिकरण विभाग योजना आरम्भ 2015 योजना स्थिति सक्रिय योजना लाभ बेटियों को शादी के लिए आर्थिक सहायता लाभ राशि 21,000 अनुदान राशि प्रोत्सहन राशि 10 वीं उत्तीर्ण 10000 ग्रेजुएट 20,000 आवेदन मोड ऑफ़लाइन आवेदक आयु वधु 18 वर्ष वर 21 वर्ष वेबसाइट Sge. rajasthan. gov. in राजस्थान कन्या शादी सहयोग योजना क्या है? (Rajasthan Kanya Shadi Sahyog Yojana Kya Hai?) राजस्थान कन्या शादी सहयोग योजना सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना को वर्ष 2015 में शुरू किया गया था । इस योजना के अंतर्गत अब तक कई बार संशोधन किया जा चुका है। यह कन्या शादी अनुदान योजना जब शुरू की गई थी तब अनुदान राशि 5000 से 10000 रुपए के बीच में निर्धारित की गई थी। और अब लगातार संशोधन करते हुए इस योजना के अंतर्गत लाभ राशि को 31,000 से 51,000 रुपए कर दिया गया है। इस राजस्थान कन्या शादी सहयोग योजना 2024 के माध्यम से संपूर्ण राजस्थान में विवाह योग्य उम्र पूरी करने के पश्चात बालिकाओं की शादी सरकारी अनुदान के माध्यम से करवाई जाती हैं । इस Mukhyamantri Kanya Shadi Sahyog Yojana के अंतर्गत विधवा विवाह को भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। जैसा कि हम सब जानते हैं बालिकाओं की शादी करवाना प्रत्येक माता-पिता का एक बहुत बड़ा सपना होता है। ऐसे में इसी को लेकर समाज में ढेर सारी कुरीतियां भी देखी जा रही है जिसमें कम उम्र में बच्चियों का विवाह कर देना तथा बच्चियों की पढ़ाई लिखाई पर ध्यान न देने की बजाय उनके दहेज को एकत्रित करना इत्यादि प्रकार के विभिन्न सामाजिक कुरीतियों का सामना बेटियों को करना पड़ता है। वही बेटियों को बोझ मानने वाले कई परिवार तो कन्या भ्रूण हत्या करने से भी नहीं चूकते । इसी प्रकार की कुरीतियों की रोकथाम करने के लिए ही राजस्थान सरकार द्वारा 2015 में आर्थिक दृष्टि से कमजोर परिवारों को बेटियों की शादी करवाने पर 5000 से ₹10000 तक की आर्थिक सुविधा दिए जाने का निर्णय लिया गया था। कन्या विवाह अनुदान योजना (Kanya Shadi Sahyog Yojana) के अंतर्गत योजना राशि भी भिन्न-भिन्न निर्धारित की जाती है। इस योजना के अंतर्गत यदि बालिका 18 वर्ष की उम्र पार कर चुकी है और दसवीं उत्तीर्ण है तो उसे ₹5000 तक की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी दी जाती थी । वहीं यदि बालिका ग्रेजुएट है तो उसे ₹10000 तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती थी जिसके वजह से प्रदेश में कन्या साक्षरता के आंकड़ों में भी सुधार देखा गया और अब यह राशि 5000 से 21000 पर पहुंच गई है। अर्थात अब कन्या यदि दसवीं उत्तीर्ण्य या स्नातक होती है तो उन्हें 10000 से लेकर 21000 तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। राजस्थान कन्या शादी सहयोग योजना मुख्य उद्देश्य (Rajasthan Kanya Shadi Sahyog Yojana Objective) राजस्थान कन्या शादी सहयोग योजना मूल रूप से प्रदेश में कमजोर वर्ग के परिवारों की बेटियों की शादी के लिए शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से बाल विवाह रोकने के अथक प्रयास किया जा रहे हैं। वहीं साथ ही साथ बालिकाओं को एक निश्चित उम्र पूरी करने के पश्चात शादी के लिए सहयोग प्रदान किया जा रहा है। जिससे प्रदेश में छोटी उम्र में बच्चियों की शादी में गिरावट देखी जा रही है। इसके साथ ही इस योजना के माध्यम से बालिकाओं की शिक्षा को भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है । योजना के अंतर्गत यदि बालिका दसवीं उत्तीर्ण होती है तो उसे अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि शादी के दौरान दी जाती है। वहीं यदि बालिका ग्रेजुएट होती है तो उसे 21000 रुपए तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। अर्थात इस योजना के माध्यम से विभिन्न प्रकार की शर्तें पूरी करने पर बालिकाओं के परिवार को प्रोत्साहन राशि में बढ़ावा देखने को मिलता है। इसीलिए कन्या शादी सहयोग योजना राजस्थान के माध्यम से प्रदेश में बाल विवाह के साथ-साथ बेटियों की शिक्षा में को लेकर भी जागरूकता फैलाई जा रही है। कन्या शादी योजना के राजस्थान में शुरू होने के पश्चात आर्थिक रूप से कमजोर तथा पिछड़े वर्ग के लोग यह सुनिश्चित कर रहे हैं की बेटियों की शादी में उन्हें बेहतर सहायता प्राप्त हो सके । इसीलिए वह कोशिश कर रहे हैं की बेटियां 18 वर्ष के पश्चात ही शादी करें ताकि उन्हें सरकारी सहायता प्राप्त हो सके। वही बेटियों को पढ़ने लिखने में भी अब किसी प्रकार की कोई कमी नहीं कर रहे क्योंकि दसवीं से ग्रेजुएट होने के पश्चात बेटियों की शादी के दौरान अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जाती है। अर्थात इस योजना के माध्यम से सरकार का बाल विवाह रोकने के उद्देश्य वही बच्चियों की साक्षरता बढ़ाने के उद्देश्य की पूर्ति होती हुई दिखाई दे रही है। राजस्थान कन्या शादी सहयोग योजना के लाभ और विशेषताएं (Rajasthan Kanya Shadi Sahyog Yojana Benefits & Key Feature) राजस्थान कन्या शादी सहयोग योजना के लाभ निम्नलिखित है:- राजस्थान कन्या शादी सहयोग योजना (Rajasthan Kanya Shadi Sahyog Yojana) के माध्यम से प्रत्येक आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को बेटियों की शादी के दौरान आर्थिक सहायता दी जाती है। इस … Read more