Up Kaushal Satrang Yojana 2024: Eligibility, Documents, Apply Online & Helpline
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए एक नई योजना शुरू की गई है जिसे यूपी कौशल सतरंग योजना ( Up Kaushal Satrang Yojana ) नाम दिया गया है। इस योजना के द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्राप्त करने के लिए उन्हें सबसे पहले प्रशिक्षित किया जायेगा जिससे वे रोजगार प्राप्त करने के योग्य हो जाए। उत्तर प्रदेश राज्य भारत का सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य है इस कारण इसमें बेरोजगार युवा भी सबसे ज्यादा है। बढ़ती हुई बेरोजगारी को कम करने के लिए योगी सरकार द्वारा यह कदम उठाया गया है। यूपी कौशल सतरंग योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं का कौशल विकास करना है। इस कौशल विकास सतरंग योजना में 7 योजनाओं को शामिल किया गया है। गावों में रोजगार के काम अवसर होने के कारण लोग शहरों की तरफ पलायन कर रहे है जिससे गांव में आबादी घटने लगी है। इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गावों के गरीब और बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षित करके रोजगार उपलब्ध कराने के लिए इस कौशल विकास योजना की शुरुवात की गई है। Up Kaushal Satrang Yojana 2024 के बारे में जानने और इसमें आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानने के लिए इस आर्टिकल के अंत तक बने रहिए। UP Ration Card Solar Atta Chakki Yojana Vishwakarma Shram Samman Yojana Up Scholarship Lakhpati Didi Yojana यूपी कौशल सतरंग योजना योजना क्या है? (Up Kaushal Satrang Yojana Kya Hai) उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए इस कौशल विकास सतरंग योजना की शुरुवात की गई है। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार यूपी के प्रत्येक जिले में मेगा जॉब फेयर का आयोजन करके सभी बेरोजगार युवाओं की स्किल्स बढ़ने के लिए उन्हें प्रशिक्षित करेगी। इस योजना में यूपी सरकार ने 2.37 लाख लोगो को प्रशिक्षित करके उन्हे रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह कौशल विकास सतरंग योजना एक योजना नहीं है इस योजना में कुल 7 तरह की अन्य योजनाओं को मिलाकर इसे एक योजना का रूप दिया गया है। क्योंकि युवा पढ़े लिखे होने के कारण स्किल्स के अभाव में बेरोजगार हो रहे है। इसलिए इन 7 योजनाओं या कौशल सतरंग योजना के माध्यम से सरकार इन युवाओं को प्रशिक्षित करेगी और उन्हे रोजगार पाने के लिए काबिल बनाएगी। इस योजना में केवल बेरोजगार युवाओं को ही लक्ष्य बनाया गया है ताकि उन्हें रोजगार दिया जा सके। यूपी कौशल सतरंग योजना का मुख्य उद्देश्य (Up Kaushal Satrang Yojana Objective) उत्तर प्रदेश सरकार का इस योजना की शुरुवात करने का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षित करके उन्हे रोजगार उपलब्ध करवाना है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उन बच्चो को प्रशिक्षित किए जाएगा जो किसी विशेष क्षेत्र में रुचि रखते है और उस क्षेत्र में नौकरी पाना चाहते है लेकिन स्किल्स ना होने के कारण वे सब बेरोजगार है। उत्तर प्रदेश सरकार डरा यूपी के सभी जिलों में इस योजना के माध्यम से प्रशिक्षण का कैंप लगाया जाएगा और इस तरह के बच्चो को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार दिया जाएगा। अगर आप भी ऐसे किसी विशेष क्षेत्र में रुचि रखते है और नौकरी पाना चाहते है तो आप भी इस योजना के अन्तर्गत लगने वाले कैंप में आवेदन करके प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है। Up Kaushal Satrang Yojana में कौन कौनसी 7 योजनाएं शामिल है? जैसा की हमने आपको बताया है की यूपी कौशल सतरंग योजना 7 योजनाओं से मिलाकर बनाई गई योजना है। इस योजना से जुड़ी अन्य सभी योजना इस प्रकार है… सीएम युवा हब योजना (CM Yuva Hub Yojana) सीएम योगी आदित्यनाथ ने उद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए इस योजना को शुरू किया है। इस योजना के माध्यम से यूपी के प्रत्येक जिले में एक युवा हब बन जायेगा जो उद्योगिक विकास में बहुत महत्वपूर्ण योगदान निभाएंगे। प्रत्येक जिलेंके युवाओं को इसके लिए प्रशिक्षित किया जायेगा। यूपी सरकार ने इस योजना के लिए कुल 50 करोड़ रुपेय के बजट की स्वीकृति दी है। इस योजना के तहत यूपी सरकार कुल 30 हजार स्टार्टअप इकाइयों की स्थापना करेगी। जिला कौशल विकास योजना (Jila Kaushal Vikas Yojana) इस योजना के माध्यम से यूपी सरकार बेरोजगार युवाओं को उनकी आजीविका हासिल करने के लिए उन्हें प्रशिक्षित करेगी जिससे वे बेरोजगार की श्रेणी से बाहर आ जाए। और युवाओं में रोजगार प्राप्त करने के लिए आवश्यक स्किल पैदा हो जाए। मुख्यमंत्री अप्रेंटिसशिप प्रमोशन योजना (Mukhyamantri Apprenticeship Promotion Yojana) यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा शिक्षित युवाओं को मानदेय देने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है। यह एक ऐसी योजना है जिसके तहत शिक्षित बेरोजगार युवाओं को तकनीकी संस्थानों और उद्योगों से जोड़ने के लिए उन्हें प्रशिक्षित किया जायेगा। पहले इस योजना में अभियांत्रिकी व तकनीकी क्षेत्र में डिप्लोमा व डिग्री धारण किए हुए बेरोजगार युवाओं को अप्रेंटिसशिप के मानदेय के रूप में कुल 9 हजार रुपए की राशि प्रति माह के हिसाब से दी जाएगी। लेकिन अब युवा द्वारा किसी भी उधोग में अप्रेंटिसशिप करने पर उसे 2500 रुपए का मानदेय प्रति माह दिया जायेगा। कौशल पखवाड़ा योजना (Kaushal Pakhwada Yojana) यह योजना यूपी सरकार द्वारा तहसील स्तर पर चलाई जाती है। इस योजना में बेरोजगार युवाओं तक पहुंचने के लिए एलइडी वैन आउटरीच का उपयोग करके उन बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण करने का काम किया जा रहा है। प्रशिक्षण रोजगार (Prashikshan Rojgar) इस योजना में यूपी सरकार बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें विभिन्न उद्योगों या कंपनियों में रोजगार उपलब्ध करवाने का काम करेगी। इस योजना में आउट ऑफ स्कूल हुए बच्चो को पुन एडमिशन देकर उन्हें रोजगार प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षित किया जायेगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग तथा पशुपालन विभाग द्वारा AMOU के तहत पशुपालकों को भी प्रशिक्षित किया जायेगा जिससे वो अच्छी आमदनी प्राप्त कर सके। रीकग्रिशन ऑफ प्रायर लर्निंग (Recreation of Prior Learning) इसे बहुत से युवा होते है जिनके पास पहले से स्किल्स तो होती है लेकिन उनके पास उस स्किल्स से जुड़े सर्टिफिकेट ना होने के कारण वे उस क्षेत्र में काम करने से चूक जाते है या फिर उन्हें नौकरी नहीं मिलती है। इसलिए यूपी सरकार अब पहले से ही स्किलफुल … Read more