UP Free Laptop Yojana 2025: Complete Guide to Eligibility, Registration, Documents & Apply Online
नमस्कार दोस्तों Meriyojana.com में आप सभी का स्वागत है। दोस्तों आज हम चर्चा करने वाले हैं एक ऐसी योजना की जिसका नाम है UP Free Laptop Yojana 2025। इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण्य छात्रों को लैपटॉप वितरित करती है। आज के इस लेख में हम इसी योजना के बारे में विस्तार से जानेंगे वहीं साथ ही साथ हम आपको बताएंगे कि क्या इस Uttar Pradesh Free Laptop Yojana के अंतर्गत लैपटॉप वितरण किया जा रहे हैं या यह योजना अब उत्तर प्रदेश से निष्क्रिय हो चुकी है तो चलिए शुरू कर सकते हैं। Free Laptop Yojana Laptop Sahay Yojana Rajasthan Free Mobile Yojana AICTE Free Laptop Yojana Quick Point of UP Free Laptop Yojana योजना UP Free Laptop Yojana 2025 विभाग शिक्षा विभाग और उत्तप्रदेश राज्य सरकार मंत्री अखिलेश यादव आरंभ वर्ष 2012 – 2014 योजना स्टेटस निष्क्रिय आवेदन प्रक्रिया बन्द हो चुकी हैं लाभ मुफ्त लैपटॉप वितरण लाभार्थी 10 वीं और 12 वीं उत्तीर्ण छात्र वेबसाइट पोर्टल बन्द हो चुका है UP Free Laptop Yojana 2025 में सक्रिय है या निष्क्रिय? उत्तर प्रदेश मुख्य लैपटॉप योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी योजना है ।इस योजना को वर्ष 2012 में अखिलेश यादव सरकार द्वारा शुरू किया गया था। योजना के अंतर्गत समाजवादी पार्टी की तरफ से संपूर्ण राज्य में वर्ष 2012 से 2015 में 15,00,000 लैपटॉप वितरण का निर्णय लिया गया था। जिसके लिए प्रत्येक छात्र को एक लाख रुपए तक की अनुदान राशि उपलब्ध कराई जा रही थी जिससे वह उच्च शिक्षा ग्रहण कर सके। इस Free Laptop Yojana को वर्ष 2014 में ही बंद कर दिया गया और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2014 के बाद मुफ्त लैपटॉप वितरित करना रोक दिया गया। हालांकि आज भी कई सारी वेबसाइट ऐसी है जो इस योजना के सक्रिय होने का दावा कर रही है और योजना संबंधित संपूर्ण विवरण अपने आधिकारिक पेज पर उपलब्ध करा रहे हैं। वही जल्द ही उत्तर प्रदेश में 12वीं के परिणाम भी जारी होने वाले हैं ऐसे में भ्रामक खबरें भी फैला रही है कि उत्तर प्रदेश सरकार उच्च प्रतिशत हासिल करने वाले छात्रों को लैपटॉप देगी। परंतु जानकारी के लिए बता दे ऐसी कोई योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित नहीं की जा रही है। भविष्य में इस प्रकार की कोई योजना संचालित होगी या नहीं इस बारे में हम फिलहाल कुछ नहीं कह सकते। परंतु वर्ष 2024 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार में ऐसी कोई योजना जारी नहीं की है। वही इस योजना के लिए विकिपीडिया पर भी योजना को निष्क्रिय ही दिखाया गया है। हालांकि उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से प्रत्येक वर्ष 10वीं और 12वीं में मेरिट अंक हासिल करने वाले छात्रों को लैपटॉप के लिए अनुदान राशि दी जाती है। जिसके लिए छात्रों को आवेदन नहीं करने पड़ते बल्कि स्कूल की तरफ से ही इन छात्रों को आधिकारिक लिस्ट में शामिल कर लिया जाता है और इन्हें सरकार की ओर से प्रोत्साहन के रूप में अनुदान राशि उपलब्ध कराई जाती है। कुल मिलाकर यह साफ है कि वर्ष 2014 से ही उत्तर प्रदेश मुफ्त लैपटॉप योजना बंद कर दी गई है और इसके लिए किसी प्रकार का पोर्टल तथा किसी प्रकार की अधिकारी वेबसाइट संचालित नहीं की जा रही है। छात्रों से निवेदन है कि ऐसी किसी भी भ्रामक खबर के चक्कर में ना आए और किसी ऐसी किसी भी योजना में किसी भी प्रकार का शुल्क देकर आवेदन प्रक्रिया भी पूरी न करें। UP Free Laptop Yojana संक्षिप्त विवरण जैसा कि हम सब जानते हैं आजकल के तकनीकी दौर में शिक्षा को पूरी करने के लिए डिजिटल रूप से साक्षर होना बहुत ज्यादा जरूरी है ।आजकल के दौर में केवल किताब के माध्यम से संपूर्ण ज्ञान अर्जित नहीं किया जा सकता इंटरनेट की दुनिया इतनी बड़ी है कि वहां पर देश-विदेश का संपूर्ण ज्ञान एक साथ उपलब्ध कराया जाता है। ऐसे में यदि किसी भी छात्र को शोध और प्रैक्टिकल विषय में पढ़ाई करनी है तो उनके पास में लैपटॉप और इंटरनेट कनेक्शन होना बहुत ज्यादा जरूरी है। हालांकि देश में इंटरनेट कनेक्शन अब काफी सस्ता हो गया है। परंतु लैपटॉप खरीदना अब भी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए चुनौती हो जाता है इसी बात को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार में वर्ष 2012 में उत्तर प्रदेश मुफ्त लैपटॉप योजना का आरंभ किया था। उत्तर प्रदेश मुफ्त लैपटॉप योजना के माध्यम से आवेदक छात्र को सरकार की तरफ से लैपटॉप खरीदने के लिए अनुदान राशि दी जाती थी । इस Free Laptop Yojana UP के अंतर्गत दसवीं और बारहवीं में पढ़ने वाले छात्रों को उनकी उनके द्वारा प्राप्त किए गए अंकों के आधार पर चुना जाता था और लाभार्थी लिस्ट तैयार की जाती थी और इस लाभार्थी लिस्ट में सम्मिलित प्रत्येक को उम्मीदवार को मुक्त लैपटॉप दिया जाता था। उत्तर प्रदेश Free Laptop योजना के अंतर्गत छात्रों को लैपटॉप या कंप्यूटर टैबलेट खरीदने के लिए ₹100000 की अनुदान राशि दी जाती थी। इस योजना के माध्यम से छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाता था। पाठकों की जानकारी के लिए बता दे प्रदेश में 2012 से 2014 के बीच में संपूर्ण उत्तर प्रदेश से आवेदन स्वीकार्य गए और करीबन 15,00,000 छात्रों को लैपटॉप वितरण भी किए गए जिसकी वजह से यह दुनिया में किसी भी सरकार की अब तक की बड़ी योजनाओं में गिनी जाती है। UP Free Laptop Yojana उद्देश्य Uttar Pradesh Free Laptop Yojana उत्तर प्रदेश सरकार और डिजिटल विभाग पटना का एक साझा अभियान था जिसके माध्यम से राज्य के युवाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्हें मुक्त लैपटॉप दिए जा रहे थे। इस UP Free Laptop Yojana के अंतर्गत वे सभी छात्र जिन्होंने कक्षा 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण कर ली थी उन्हें योजना के माध्यम से उच्च स्तर की पढ़ाई करने के लिए मुफ्त लैपटॉप और कंप्यूटर टैबलेट दिए जा रहे थे। योजना का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए प्रेरित करना था जिससे वह दसवीं और बारहवीं में अधिक से अधिक अंक हासिल कर सके । लैपटॉप के प्रोत्साहन की वजह से छात्र बेहतर प्रदर्शन भी करने लगे थे जिसकी वजह से 2014 से 2015 तक … Read more