Assam Orunodoi Yojana 2024: Eligibility, Benefits, Online Apply, Selection & Status
नमस्कार दोस्तों MERIYOJANA.COM में आप सभी का स्वागत है। आज के इस लेख में हम बात करेंगे असम सरकार द्वारा शुरू की गई एक बेहद हितकारी योजना की जिसका नाम है Assam Orunodoi Yojana यह योजना असम राज्य की महिलाओं के लिए शुरू की गई है। जिसके माध्यम से उन्हें मासिक रूप से आर्थिक सुविधा उपलब्ध कराई जाती है जहां महिलाएं वित्तीय तौर पर आत्मनिर्भर बन सकती है। इस Assam Orunodoi Scheme में हर महीने की 10 तारीख तक महिलाओं के खाते में DBT के द्वारा एक निश्चित लाभ राशि ट्रांसफर कर दी जाती है। जिससे असम राज्य की महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम और सबल बन सके। आज हम इसी योजना के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा करने वाले हैं तो चलिए शुरू करते हैं। Vidhwa Pension 2024 Chief Minister Ladli Behna Yojana Ladli Laxmi Yojana Sukanya Samriddhi Yojana Assam Orunodoi Yojana Scheme Kya Hai? दोस्तों असम अरुणोदय योजना असम सरकार द्वारा वर्ष 2020 में शुरू की गई थी। इस योजना के माध्यम से असम सरकार, असम में रहने वाली महिलाओं को आर्थिक सुविधा उपलब्ध करती है। जैसा कि हम सब जानते हैं देश में महिलाओं की स्थिति अभी भी उतनी बेहतर नहीं हुई है जितनी बेहतर होनी चाहिए। ऐसे में कई सारी महिलाएं अब भी आर्थिक रूप से अन्य लोगों पर निर्भर करती है जिसकी वजह से उन्हें स्वस्थ और पोषण संबंधित ज़रूरतें पूरा करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो महिलाएं समय पर आर्थिक सहायता न मिलने की वजह से मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं से भी वंचित हो जाती है। जिसकी वजह से उन्हें कुपोषण का शिकार होना पड़ता है और ऐसे में महिलाएं ना शारीरिक रूप से सक्षम बन पाती है और ना ही मानसिक रूप से सफल। इसी बात को ध्यान में रखते हुए असम सरकार द्वारा इस Assam Orunodoi Scheme की शुरुआत की गई है। जिसके माध्यम से महिलाओं को स्वस्थ और पोषण संबंधी जरूरत है पूरा करने के लिए तथा चिकित्सा के खर्चों का निदान करने के लिए हर महीने आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। पाठकों की जानकारी के लिए बता दें जब यह Assam Arunodoi Scheme शुरू की गई थी तब योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को दवा की खरीद के लिए ₹400 की आर्थिक राशि, वही 4 किलो चीनी खरीदने के लिए ₹804 किलोग्राम दाल खरीदने के लिए ₹200 और सब्जी और फल खरीदने के लिए 150 रुपए आंबटित किए जाते थे। इस प्रकार करीबन 830 रुपए प्रति माह महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किए जाते थे। जिसे समय के साथ बढ़कर ₹1000 कर दिया गया था। परंतु वर्ष 2022 से असम अरुणोदय योजना के द्वितीय चरण की शुरुआत हुई जहां महिलाओं और अन्य लाभार्थियों को योजना के माध्यम से 1250 रुपए की राशि लाभ के रूप में दिए जाने पर विचार किया जा रहा है। Assam Arunodoi Yojana के लाभार्थियों की बात करें तो योजना की शुरुआती दौर में लगभग 17 लाख परिवारों को इस योजना का लाभ मिलता था परंतु योजना के दूसरे चरण के प्रारंभ होते ही लगभग 27 लाख से अधिक लाभार्थियों को इस योजना से जोड़ा गया है। वर्ष 2022 में ही असम अरुणोदय योजना के द्वितीय चरण में लगभग 10.54 लाख नए लाभार्थी जुड़े हैं और अब उन्हें प्रत्येक माह की 10 तारीख तक 830 रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है जिससे वह आर्थिक रूप से सबल और सक्षम बन रहे हैं। Quick Point of Assam Orunodoi Scheme योजना Assam Orunodoi Scheme 2024 वर्ष 2024-25 विभाग असम राज्य सरकार उद्देश्य असम राज्य की महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा लाभ प्रत्येक माह 830 रुपये की आर्थिक मदद आवेदन ऑफ़लाइन / ऑनलाइन वेबसाइट Asam.gov. in Assam Orunodoi Yojana 2024 का मुख्य उद्देश्य यह योजना संपूर्ण असम राज्य की महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई है । इस योजना के माध्यम से महिलाओं को स्वस्थ और पोषण संबंधित मूलभूत ज़रूरतें पूरी करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है । इस योजना से पहले असम राज्य में महिलाओं को स्वस्थ और पोषण संबंधित जरूरत को अनदेखा करना पड़ता था। कई महिलाएं इस वजह से समय से पहले ही बेहद गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो जाती थी। वहीं गर्भधारण के समय महिलाओं को पोषण युक्त भोजन न मिलने की वजह से जच्चा बच्चा की देखरेख भी ठीक से नहीं हो पाती। ऐसे में इस योजना को शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया और संपूर्ण राज्य में महिलाओं को वित्तीय परेशानी के बिना खुशहाल जीवन जीने में मदद की जाने लगी। Assam Orunodoi Yojana 2024 NEW UPADTE असम अरुणोदय योजना वर्ष 2024 नई अपडेट के अनुसार वर्ष 2024 से इस योजना में महिलाओं के अलावा ट्रांसजेंडर और दिव्यांग जनों को भी जोड़ा जा रहा है । फरवरी 2024 से ही इस योजना के अंतर्गत एक पायलट प्रस्ताव लागू किया गया है जिसमें असम अरुणोदय योजना में लाभार्थियों की संख्या 2.5 लाख तक बढ़ाने का लक्षण निर्धारित किया गया है जिसमें दिव्यांग जनों को तथा ट्रांसजेंडरों को भी जोड़ा जाएगा। वहीं कुछ ऐसे सदस्य भी जोड़े जाएंगे जो ड्वॉर्फ सिंड्रोम, कुष्ठ रोग ,सेरेब्रल पाल्सी ,थैलेसीमिया ,हीमोफीलिया ,ऑटिज्म स्पेक्ट्रम के शिकार है। वर्ष 2024 के अंतर्गत जारी की गई इस नई प्रस्ताव के माध्यम से अब महिलाओं के अलावा अन्य जरूरतमंद नागरिकों को भी असम अरुणोदय योजना का लाभ दिया जाएगा और उन्हें अब मासिक रूप से 830 रुपए की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। Assam Orunodoi Yojana मुख्य तथ्य असम अरुणोदय योजना मुख्यमंत्री हेमंत विश्वास शर्मा द्वारा शुरू की गई योजना है जो मूल्यत असम के नागरिकों के लिए शुरू की गई है । इस Asaam Orunodoi Yojana के अंतर्गत केवल आसामी परिवारों को ही योजना का लाभ दिया जाएगा। इस योजना में केवल उन्हीं परिवारी को जोड़ा जाएगा जिनके पास में असम के राशन कार्ड होंगे। इस योजना की शुरुआत महिलाओं को मूलभूत वस्तुएं खरीदने के लिए की गई थी जहां उन्हें ₹830 फल ,सब्जी ,दवाई ,चीनी जैसी वस्तुओं को खरीदने के लिए उपलब्ध कराए जा रहे थे। ऐसे में वर्ष 2020 तक इस योजना का सालाना बजट 2400 करोड रुपए था परंतु वर्ष 2024 से इस योजना में लाभार्थियों की संख्या बढ़ गई है। वहीं इस योजना में अब … Read more